हमारे फिल्मी सितारे अपनी कैरेक्टर को जानदार बनाने के लिए सभी हदें पार कर जाते हैं। महीनों खुद को कमरे में बंद रखने से लेकर वो अपने सिर तक को मुंडवा लिया करते हैं। और अब इसमें नया-नया जुड़ा है प्रोस्थेटिक मेकअप। ये कोई आम मेकअप नहीं है जिससे सितारों की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं, बल्कि इसके कारण तो उनका चेहरा पूरा ही बदल जाता है। देखिए किन-किन सितारों ने प्रोस्थेटिक से खुद को एकदम बदल दिया है।
क्या है प्रोस्थेटिक मेकअप-
प्रोस्थेटिक मेकअप एक टेकनीक है जिसके सहारे कॉस्मेटिक अफेक्ट दिए जाते हैं। इसमें सिलिकॉन रबर का काफी इस्तेमाल होता है।
विज्ञापन
2 of 6
प्रोस्थेटिक मेकअप
मधुर भंडारकर की 'इंदु सरकार' में संजय गांधी का रोल निभा रहे नील नितिन मुकेश फिल्म में बिल्कुल अलग लग रहे हैं। फिल्म में उनके लुक पर काफी मेहनत की गई है। एक्सपर्ट्स ने घंटों बैठकर उनके इस लुक को तैयार किया है।
विज्ञापन
3 of 6
प्रोस्थेटिक मेकअप
प्रोस्थेटिक की बात हो अमिताभ बच्चन का जिक्र न हो, ऐसा कैसे हो सकता है। साल 2009 में आई 'पा' फिल्म में अमिताभ बच्चन ने 13 साल के बच्चे का किरदार निभाया था। उनके मेकअप के लिए हॉलीवुड से आर्टिस्ट बुलाए गए थे जिन्होंने शानदार काम किया था। अमिताभ की काफी सरहाना भी हुई थी।
4 of 6
प्रोस्थेटिक मेकअप
पिछले साल आई शाहरुख खान की फिल्म फैन में उन्हें प्रोस्थेटिक मेकअप की जरुरत पड़ी थी। उनका मेकअप किसी और ने नहीं, बल्कि ऑस्कर विजेता ग्रेग कैनॉम ने किया था। शाहरुख को अपने रोल के लिए घंटो बैठकर मेकअप करवाना पड़ता था।
विज्ञापन
5 of 6
प्रोस्थेटिक मेकअप
राजकुमार राव भी प्रोस्थेटिक मेकअप करा चुके हैं। सुशांत सिंह राजपूत और कृति सैनन की हाल ही में आई फिल्म 'राब्ता' में राजकुमार ने 300 साल के बुजुर्ग का रोल निभाया था। उनका ये लुक ऐसा था कि हर कोई पहचानने में धोखा खा गया था।
शकुन बत्रा की फिल्म 'कपूर एंड संस' में ऋषि कपूर 90 साल के बुजुर्ग बने थे। उनके लुक के लिए भी क्रेग गैनॉन को बुलाया गया था। वहीं उनकी आने वाली फिल्म '102 नॉट आउट' में भी ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन ने प्रोस्थेटिक मेकअप करवाया है।