शाहरुख और सलमान खान के बीच सारी दूरियां करीब साल भर पहले ही खत्म हो चुकी हैं। सालों तक दोस्त रहे 'सलमान और शाहरुख' के बीच कुछ साल पहले झगड़ा इस कदर बढ़ गया था कि दोनों एक दूसरे का नाम तक लेने से बचते थे। हालांकि अब ये हालात बदल चुके हैं और दोनों सुपरस्टार्स एक बार फिर अच्छे दोस्त बन गए हैं।
विज्ञापन
2 of 7
सलमान, शाहरुख
ये दो दोस्त एक दूसरे की फिल्मों को प्रमोट करने में कभी पीछे नहीं हटते। और अक्सर ऐसा हुआ है जब शाहरुख-सलमान ने एक दूसरे की फिल्मों में कैमियो भी किया है। आइए आज ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
3 of 7
सलमान, शाहरुख
सलमान और शाहरुख हमेशा से ही एक दूसरे की मदद करते रहे हैं। हाल ही में सलमान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' रिलीज हुई थी जिसमें 8 साल बाद शाहरुख और सलमान एक साथ दिखे थे। सलमान की इस फिल्म में शाहरुख ने कैमियो किया और कोई फीस नहीं ली थी। यही तो है दोस्ती जिसके बीच पैसा ना आ पाए। क्यों?
4 of 7
सलमान, शाहरुख
जल्द ही डायरेक्टर 'आनंद एल राय' की फिल्म आएगी जिसमें शाहरुख खान लीड रोल में हैं। हालांकि फिल्म का नाम अब तक फाइनल नहीं हुआ है। सलमान ने इसमें कैमियो किया है और फीस भी नहीं ली लेकिन शाहरुख ने शुक्रिया अदा करने के लिए सल्लू मियां को 95 लाख की एक गाड़ी गिफ्ट की है। सलमान ने बदले में SRK के बच्चों को इको-फ्रेंडली साइकिल तोहफे में दी है।
विज्ञापन
5 of 7
सलमान, शाहरुख
8 साल पहले शाहरुख की सुपरहिट फिल्म 'ओम शांति ओम' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में इंडस्ट्री के बाकी स्टार्स के साथ-साथ सलमान ने भी कैमियो किया था। सलमान हालांकि सिर्फ एक गाने में ही नजर आए थे लेकिन शाहरुख की दोस्ती के लिए ही उन्होंने इस के लिए हां बोला था। इसके बाद ही दोनों की दोस्ती में दरार आ गई थी।
विज्ञापन
6 of 7
सलमान, शाहरुख
सलमान खान की फिल्म 'हर दिल जो प्यार करेगा' साल 2000 में रिलीज हुई थी। शाहरुख ने दोस्ती निभाते हुए फिल्म में स्पेशल अपियरेंस दी थी। सलमान की ये फिल्म हिट साबित हुई थी और उस साल कमाई करने वाली चौथी सबसे बड़ी फिल्म रही।
साल 1998 में रिलीज हुई 'कुछ कुछ होता है' ने कामयाबी के झंडे गाड़ दिए थे। शाहरुख और सलमान को करण जोहर ही इस फिल्म में एक साथ लाए थे। फिल्म ने 2 'नेशनल' और 8 'फिल्म फेयर अवॉर्ड' जीते थे। सलमान ने फिल्म में 'एक्सटेंडेड कैमियो' किया था और एक महत्वपूर्ण भुमिका निभाई थी।