फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में ऐसे हुआ नेहा कक्कड़ का स्वागत, पंजाब में रखा गया ग्रैंड रिसेप्शन

Tue, 27 Oct 2020 05:58 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने बीते 24 अक्तूबर को शादी रचाई थी। उन्होंने दिल्ली के एक गुरूद्वारे में फेरे लिए थे। इस शादी को खूबसूरत बनाने के लिए दोनों ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। इस यादगार दिन पर खूब मस्ती और हंगामा हुआ था। अब नेहा, सिंह परिवार की बहू बन चुकी हैं। ससुराल पहुंचीं नेहा का कैसे स्वागत हुआ, इसका एक वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन

2 of 5
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
रोहनप्रीत के घर नई-नवेली दुल्हन नेहा कक्कड़ का जबरदस्त तरीके से स्वागत किया गया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें नेहा और रोहनप्रीत ढोल पर डांस करते हुए नजर आ रहे। नेहा ने इस मौके पर पिंक कलर का सूट पहन रखा है जबकि रोहनप्रीत ट्रैक सूट में नजर आ रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
सोमवार को पंजाब में रोहनप्रीत और नेहा का रिसेप्शन हुआ। इसमें परिवार और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे। दोनों इस मौके पर काफी खुश नजर आए थे। इस मौके पर नेहा ने सफेद रंग का लहंगा और रोहनप्रीत ने नीले रंग का सूट पहन रखा था।

4 of 5
नेहा कक्कड़ की शादी की तस्वीरें - फोटो : वीरल भयानी
बता दें कि नेहा और रोहनप्रीत ने बहुत निजी तरीके से शादी की थी। समारोह में दोनों परिवारों के सदस्य और कुछ दोस्त शामिल हुए थे। नेहा कक्कड़ ने कोरोना काल के दौरान शादी करने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेहा कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम
माना जा रहा है कि शायद इसीलिए उन्होंने अपने विवाह की जानकारी कम ही लोगों के साथ साझा की थी। उन्होंने शादी समारोह में जिन खास लोगों को आमंत्रित किया था, उनमें टीवी अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया, पंजाबी गीतकार बानी संधू और जस्सी लोहका खासतौर पर मौजूद थे।

सामने आई नेहा कक्कड़ की शादी के बाद पहली तस्वीर, रोहनप्रीत के साथ इस अंदाज में दिखीं

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें