फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामने आई नेहा कक्कड़ की शादी के बाद पहली तस्वीर, रोहनप्रीत के साथ इस अंदाज में दिखीं

Tue, 27 Oct 2020 02:20 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नेहा कक्कड़ - फोटो : instagram/nehakakkar
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी 24 अक्तूबर को दिल्ली में हुई थी। दोनों ने उत्तम नगर स्थित एक गुरुद्वारे में फेरे लिए थे। वहीं शादी का कार्यक्रम एयरोसिटी स्थित होटल जे डब्ल्यू मैरियट में रखा गया था। शादी के बाद ये जोड़ा लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। अब नेहा की शादी के बाद की पहली तस्वीर सामने आई है।
विज्ञापन

2 of 5
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
इस तस्वीर में नेहा कक्कड़ ग्रीन कलर का सूट पहने हुए नजर आ रही हैं। वहीं हाथों में उन्होंने चूड़ा पहना हुआ है। नेहा के साथ तस्वीर में रोहनप्रीत भी हैं। उन्होंने ब्लैक कलर का ट्रैकसूट पहना है।
विज्ञापन

3 of 5
नेहा कक्कड़ की शादी की तस्वीरें - फोटो : वीरल भयानी
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की ये तस्वीर देखकर ऐसा लग रहा है कि होटल का स्टाफ दोनों की मौजूदगी से बहुत खुश है और उनके नए जीवन के लिए स्टाफ उन्हें गुलदस्ता देकर बधाई दे रहा है। 

4 of 5
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
नेहा कक्कड़ की शादी को लेकर लंबे समय से बज था। बता दें कि नेहा और रोहनप्रीत ने बहुत निजी तरीके से शादी की। समारोह में दोनों परिवारों के सदस्य और कुछ दोस्त शामिल थे। नेहा कक्कड़ ने कोरोना काल के दौरान शादी करने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेहा कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम
माना जा रहा है कि शायद इसीलिए उन्होंने अपने विवाह की जानकारी कम ही लोगों के साथ साझा की थी। उन्होंने शादी समारोह में जिन खास लोगों को आमंत्रित किया था, उनमें टीवी अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया, पंजाबी गीतकार बानी संधू और जस्सी लोहका खासतौर पर मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें