फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहा कक्कड़ के पीछे खड़े होकर जगराते में गाते थे टोनी, थ्रोबैक वीडियो देख फैंस कर रहे ऐसे ऐसे कमेंट्स

Mon, 12 Apr 2021 05:45 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टोनी कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने मेहनत और कला के दम पर अपनी अगल पहचान बनाई है। आज हर कोई नेहा कक्कड़ की आवाज का दीवाना है और उनके गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं। इन दिनों नेहा कक्कड़ रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 में बतौर जज नजर आ रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक वक्त था, जब नेहा की फैमिली के हालात ठीक नहीं थे। खुद नेहा कक्कड़ ने 2017 में 'इंडियन आइडल' के दौरान अपने स्ट्रगल की कहानी बताई थी। 
विज्ञापन

2 of 5
टोनी कक्कड़ - फोटो : instagram/tonykakkar
अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर कक्कड़ परिवार का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नेहा और सोनू कक्कड़ गाना गाते नजर आ रहे हैं। जबकि टोनी कक्कड़ पीछे माइक पर बैकग्राउंड में अपनी आवाज दे रहे हैं। इस वीडियो में टोनी कक्कड़ को पहचान पाना मुश्किल हो रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 5
नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो को देखा लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'उनकी मेहनत देखो। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि संघर्ष। नेहा ने अपने करियर की शुरुआत 'इंडियन आइडल' में बतौर कंटेस्टेंट की थी। हालांकि वे खिताब नहीं जीत पाई थीं। इसके बाद नेहा ने सन् 2008 में खुद का एल्बल (नेहा था रॉक स्टार) लॉन्च किया। नेहा का पहला हिट सॉन्ग था सेकंड हैंड जवानी (कॉकटेल), लेकिन वे मशहूर हुईं यारियां फिल्म के गाने 'सनी-सनी' से। वहीं, नेहा के भाई टोनी कक्कड़ भी म्यूजिक कंपोजर हैं। वे अब तक बॉलीवुड और नेहा के लिए कई गाने कंपोज कर चुके हैं।

4 of 5
नेहा कक्कड़, टोनी कक्कड़ - फोटो : Instagram
अभी हाल ही में नौ अप्रैल को टोनी कक्कड़ ने अपना 37वां जन्मदिन मनाया था। इस सेलिब्रेशन के दौरान का वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। नेहा कक्कड़ ने भी भाई टोनी को घर पर क्रिकेट पिच बनवाकर सरप्राइज दिया था। इसके अलावा टोनी ने अपना नया गाना 'ओह सनम' बर्थडे के दिन रिलीज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : Instagram: @nehakakkar

बता दें कि नेहा कक्कड़ ने सिंगर रोहनप्रीत सिंह के साथ अक्टूबर 2020 में शादी रचाई थी। जिसके बाद से कपल अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। नेहा कक्कड़ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पति रोहनप्रीत के साथ मस्ती करती हुईं वीडियोज़ और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें