फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद ग्लैमर इंडस्ट्री से दूर हो गईं समीरा रेड्डी, अब सास के साथ मिलकर करती हैं ये काम

Mon, 12 Apr 2021 04:48 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
समीरा रेड्डी - फोटो : इंस्टाग्राम
समीरा रेड्डी इन दिनों अपनी फिटनेस पर काफी काम कर रही हैं। उन्होंने सिर्फ एक हफ्ते में एक किलो से ज्यादा वजह कम किया है। वो सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज भी पोस्ट करती रहती हैं। कभी अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए चर्चा में रहने वालीं समीरा अब बॉलीवुड से दूर हैं और अपनी दुनिया में बेहद खुश भी हैं। समीरा रेड्डी जब फिल्मों में आईं तो सभी ने यही कहा कि वो बहुत आगे तक जाएंगी। उनकी अदाओं और अभिनय ने लोगों को अपना दीवाना जो बना दिया था हालांकि कुछ सालों बाद वो बॉलीवुड से गायब हो गईं।
विज्ञापन

2 of 5
समीरा रेड्डी - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्मों से पहले समीरा म्यूजिक एलबम में नजर आ चुकी थीं। इस एलबम का नाम था और आहिस्ता...। अगर आपने इस म्यूजिक एलबम में एक्ट्रेस की तरफ गौर न किया हो तो, अब दोबारा जाकर देख सकते हैं। म्यूजिक एलबम में नजर आई वो मासूम एक्ट्रेस समीरा ही थीं।समीरा की पहली हिंदी फिल्म थी 2002 में आई 'मैंने दिल तुझको दिया'। एक दौर था जब अपने ग्लैमरस अंदाज की वजह से वो अक़सर ही सुर्खियों में रहती थीं।
विज्ञापन

3 of 5
sameera reddy - फोटो : instagram
समीरा बॉलीवुड की फिल्म जैसे 'डरना मना है', 'मुसाफिर, 'नो एंट्री', 'प्लान', 'टैक्सी नंबर 9 2 11' और 'दे दना दन' में नजर आ चुकी हैं। वो आखिरी बार साल 2012 में रिलीज हुई प्रकाश झा की फिल्म चक्रव्यूह में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने खुद को बॉलीवुड से दूर कर लिया।

4 of 5
समीरा रेड्डी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि समीरा रेड्डी ने साल 2014 में बिजनेसमैन अक्षय वर्दे से शादी की थी। अक्षय Vardenchi Motorcycles के को-ओनर हैं। ये कंपनी मोटरबाइक को कस्टमाइज करती है। समीरा और अक्षय की मुलाकात विज्ञापन शूट के दौरान हुई थी। जब अक्षय ने समीरा को बाइक चलाते देखा तो वो उन्हें दिल दे बैठे। दोनों ने एक-दूसरे को दो साल तक डेट किया। इसके बाद शादी का फैसला लिया। शादी मराठी रीति रिवाज से हुई थी। अब समीरा दो बच्चों की मां हैं।

ये भी पढ़ें- वायरल वीडियो ने इन लोगों को आम से बना दिया खास, रानू मंडल को तो फिल्म में भी मिला काम
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
समीरा रेड्डी - फोटो : इंस्टाग्राम
वे अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह सोशल मीडिया पर उम्र में साथ सफेद होते बालों की तस्वीर भी पोस्ट करती हैं। हालांकि इस वजह से कई बार यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया है। समीरा, अपनी सास के साथ मिल कर एक Youtube चैनल चलाती हैं। ये कुकिंग चैनल है। इस पर वह नए नए वीडियो साझा करती रहती हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने कई वीडियोज़ बनाए, जो काफी वायरल भी हुए। इन वीडियोज के सामने आने के बाद लोगों ने समीरा की पुरानी तस्वीरें खोजनी शुरू कर दी थीं जिनमें वह बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं थीं।

ये भी पढ़ें- इस वजह से 15 फिल्मों में सलमान खान का नाम रखा गया था 'प्रेम', बेहद दिलचस्प है किस्सा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें