फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Celebs: बॉलीवुड के इन बड़े सितारों ने खुलेआम बोला झूठ, लेकिन बाद में खुल गई पोल!

Wed, 03 Aug 2022 08:55 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट, अमीषा पटेल, अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के फिल्मी सितारों की फैन फॉलोइंग लाखों में होती है। उनके चाहने वाले अपने फेवरेट कलाकारों के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं।  हालांकि स्टार्स किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिए अपनी निजी जीवन को काफी प्राइवेट रखना ही पसंद करते हैं। यही वजह है कि कई बार वह किसी इंटरव्यू या चैट शो में अपने जीवन के बारे में अक्सर झूठ बोल दिया करते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ सेलेब्स के झूठ बताने जा रहे हैं जिन्होंने सार्वजनिक तौर पर तो बहुत ही सफाई से झूठ बोल दिया लेकिन बात में उनकी पोल खुल गई। आइए जानते हैं कौन हैं वो सितारे
विज्ञापन

2 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक बच्चन
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। अब तक वह कई हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। हालांकि इस लिस्ट में उनका नाम पहले नंबर पर है। एक्टर ने अपनी फिल्म रावण के प्रचार के दौरान बताया था कि फिल्म के स्टंट उन्होंने खुद ही किए हैं लेकिन बाद में इस राज से पर्दा उठ गया था कि ये जानलेवा स्टंट बेंगलुरु के एक डाइविंग चैंपियन ने किए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान कई बार बता चुके हैं कि एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले उनका इस इंडस्ट्री से कोई कनेक्शन नहीं रहा है। हालांकि बहुत कम लोगों को यह बात पता होगी कि उनके पिता की एनएसडी में कैंटीन थी। जिसकी वजह से उनके पिता कई कलाकारों को पहले से ही जानते थे। इसके अलावा उनकी मां भी दिलीप कुमार के परिवार को पहले से जानती थीं।  

4 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
अनन्या पांडे
अनन्या पांडे भी एक इंटरव्यू के दौरान सफेद झूठ बोल चुकी हैं। एक बार एक्ट्रेस ने बताया था कि फिल्मों में काम करने में उनकी दिलचस्पी थी जिसकी वजह से उन्होंने विदेश में पढ़ाई करने के एक मौके को छोड़ दिया था। हालांकि उनकी एक क्लासमेट ने दावा किया था एक्ट्रेस ने कभी भी विदेशी यूनिवर्सिटी के अप्लाई ही नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
अमीषा पटेल 
एक्ट्रेस अमीषा पटेल को फिल्म कहो न प्यार है और गदर के लिए जाना जाता है। अमीषा ने एक बार यह बताया था कि उन्होंने अमिताभ बच्चन के घर प्रतीक्षा के पास एक फ्लैट खरीदा है। हालांकि उनकी यह बात सच नहीं थी। उन्होंने यह फ्लैट रेंट पर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें