फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस तरह का पति चाहती हैं नेहा कक्कड़, 'ईश्वर अल्लाह' की धुन पर गाए गीत में बताईं खूबियां

Tue, 02 Jul 2019 07:14 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नेहा कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ की आवाज का जादू फैंस इस तरह छाया हुआ है कि उनका गाना आते ही हिट हो जाता है। नेहा की बढ़ती पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें इंस्टाग्राम पर 2.4 करोड़ से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। इसलिए नेहा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इन दिनों नेहा का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो गाते-गाते बता रही हैं कि उन्हें कैसा पति चाहिए?
विज्ञापन

2 of 5
neha kakkar
नेहा कक्कड़ का ये वीडियो टिक-टॉक पर है। नेहा इसमें गाते हुए कह रही हैं- 'पहली तारीख को सैलरी लाए, सैलरी लाकर मुझे थमाए और मुझसे कहे उठा लो मेरी जान..ऐसा पति मुझे दो भगवान।'
 
विज्ञापन

3 of 5
Neha Kakkar - फोटो : instagram
बीते दिनों नेहा कक्कड़ के अपने ही गाए हुए गाने 'दिलबर दिलबर' पर वो डांस करती नजर आई थीं। इस वीडियो को शेयर करते हुए नेहा ने लिखा- जब मैंने अपने ही गाने पर डांस किया। 
 

4 of 5
neha kakkar
बता दें कि नेहा कुछ समय पहले अपने अभिनेता हिमांश कोहली संग रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में थीं। गौरतलब है कि हिमांश ने ही नेहा को इंडियन आइडल 10 के सेट पर प्रपोज किया था। नेहा ने भी देरी ना करते हुए हिमांश के इस प्यार भरे प्रपोजल को स्वीकार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Neha Kakkar - फोटो : file photo
बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ बचपन से सिंगिंग कर रही हैं। नेहा ने सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल में 2006 में हिस्सा लिया था और वे इस शो की जज भी कर चुकी हैं। नेहा ने बॉलीवुड को एक से एक हिट सॉन्ग दिए हैं। नेहा ने न सिर्फ पार्टी ट्रैक्स को अपनी आवाज दी बल्कि दिल को छूने वाले गाने गाकर भी सभी के दिल में जगह बनाई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें