फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद नेहा कक्कड़ ने पति रोहनप्रीत संग मनाई पहली लोहड़ी, वायरल तस्वीरों पर फैंस लुटा रहे प्यार

Thu, 14 Jan 2021 12:48 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत - फोटो : Instagram
नए साल के जश्न के बाद अब लोहड़ी का त्यौहार पूरे देश में हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी लोहड़ी को अपने अपने तरीके से फैमिली संग मनाते नजर आ रहे हैं। इसमें बहुत से सेलेब्स ऐसे भी हैं जिनकी नई नई शादी हुई है और उनकी ये पहली लोहड़ी है। बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर और इंडियन आइडल की जज नेहा कक्कड़ भी शादी के बाद अपने पति रोहनप्रीत के साथ पहली लोहड़ी मना रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें भी शेयर की हैं।
विज्ञापन

2 of 5
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह - फोटो : instagram: @rohanpreetsingh
नेहा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और शादी के बाद से आए दिन उनकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। हाल ही में नेहा ने अपने पति रोहनप्रीत के साथ अपनी लोहड़ी सेलिब्रेशन वाली तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीर में दोनों बेहद ही खुश नजर आ रहे हैं। नेहा ने फ्रिल्ड स्लीव्स वाले ग्रीन एंब्रॉयडेड टॉप के साथ पिंक लॉन्ग स्कर्ट पहना हुआ है। 


विज्ञापन

3 of 5
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत - फोटो : Instagram
इतना ही नहीं नेहा ने इस आउटफिट के साथ लाइट मेकअप रखा है। हाथों में चुड़ी- सिंदूर और बिंदी लगाई नेहा के चेहरे पर वही खिलखिलाने वाली मुस्कान है जिस पर फैंस अपना दिल हार जाते हैं। वहीं रोहनप्रीत ने भी नेवी ब्लू सूट पहना है और साथ ही एंब्रॉयडेड जैकेट और मैचिंग पगड़ी पहन रखी है। 

4 of 5
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : Instagram: @nehakakkar
नेहा ने इसके अलावा अपने बेस्ट फ्रेंड्स के साथ भी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं जिसमें वो बेहद खुश नजर आ रही हैं। नेहा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'आज नेहू प्रीत की पहली लोहड़ी है हैप्पी लोहड़ी हबी'। वहीं रोहनप्रीत ने भी ये फोटोज शेयर करते हुए लिखा, 'आज हमारी पहली लोहड़ी है। हमें और आप सभी को बहुत बहुत मुबारकां, हैप्पी लोहड़ी वाइफी'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : Instagram: @nehakakkar
बता दें कि नेहा ने अपने दोस्तों के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वो मस्ती करती नजर आ रही हैं। शादी के बाद उन्होंने अपनी करवाचौथ की तस्वीरें भी शेयर की थी जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। बता दें कि नेहा ने रोहनप्रीत से 26 अक्टूबर 2020 को दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी की थी। शादी के बाद उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें