फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neha-Rohanpreet: पहली मुलाकात में एक-दूसरे पर दिल हार बैठे थे दोनों, ऐसे हुई थी नेहा-रोहनप्रीत की मुलाकात

Tue, 24 Oct 2023 10:41 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नेहा कक्कड़ ने 2020 में आज ही के दिन रोहनप्रीत सिंह से शादी कर सबको चौंका दिया था। एक गाने के लिए साथ आए नेहा और रोहनप्रीत हमेशा के लिए साथ हो जाएंगे इस बात का अंदाजा खुद दोनों को भी नहीं था।
विज्ञापन
1 of 5
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर नेहा कक्कड़ आज किसी पहचान की मोहजात नहीं हैं। नेहा कक्कड़ ने वर्ष 2020 में आज ही के दिन रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी कर सबको चौंका दिया था। एक गाने के लिए साथ आए नेहा और रोहनप्रीत हमेशा के लिए साथ हो जाएंगे इस बात का अंदाजा खुद इन दोनों को भी नहीं था। 24 अक्तूबर 2020 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे और तभी से दोनों की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं। तो आइए आज इनकी शादी की सालगिरह पर इनकी खूबसूरत लव स्टोरी के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : Instagram: @nehakakkar
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की पहली मुलाकात उनके गाने 'नेहू द व्याह' की शूटिंग के दौरान सेट पर हुई थी। यह गाना नेहा और रोहनप्रीत की ऑनस्क्रीन शादी के बारे में था, लेकिन किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह गाना उनकी जिंदगी बदल देगा और दोनों की रियल लाइफ में भी शादी हो जाएगी। रोहनप्रीत ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा करते हुए कहा था कि दोनों की सेट पर मुलाकात हुई थी और उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि गाने की लाइनें रियल लाइफ में भी सच हो जाएंगी।
 
विज्ञापन

3 of 5
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : instagram/nehakakkar
बता दें कि रोहनप्रीत और नेहा दोनों पहली ही मुलाकात में एक-दूसरे पर अपना दिल हार बैठे थे। एक ओर जहां नेहा को रोहनप्रीत का सभी के साथ अच्छे से पेश आना काफी पसंद आया, तो वहीं, रोहनप्रीत को वह जमीन से जुड़ी हुई लड़की लगीं। रोहनप्रीत को देखकर नेहा ने क्या सोचा था इसको लेकर नेहा ने एक बार बताया था, 'मेरी पहली धारणा ये थी कि वह सेट पर हर व्यक्ति के साथ अच्छे हैं। वह काफी क्यूट थे। मुझे शुरुआती दिनों में ही महसूस हो गया था कि यह मेरे लिए सही लाइफ पार्टनर है।'
 

4 of 5
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : Instagram: @nehakakkar
बता दें कि रोहनप्रीत से शादी करने से पहले नेहा ने उनके सामने एक शर्त रखी थी। दरअसल, रोहनप्रीत से पहले वह हिमांश कोहली को डेट कर रही थीं। लेकिन दोनों का ब्रेकअप हो गया और इसके बाद नेहा का प्यार से विश्वास उठ गया था। ऐसे में वह डिप्रेशन का शिकार भी हो गई थीं और इसी वजह से वह अब सीधे शादी के बारे में ही सोचती थीं। उन्होंने रोहनप्रीत से रिलेशनशिप में न आने का कहकर सीधे शादी की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत - फोटो : सोशल मीडिया
रोहनप्रीत ने जब एक दिन हिम्मत करके नेहा कक्कड़ को प्रपोज किया, तो नेहा ने कहा कि वह रिलेशनशिप में नहीं आना चाहती थीं और उन्हें अब सीधे शादी करनी है। इस पर रोहनप्रीत ने कहा कि वह अभी सिर्फ 25 साल के हैं और अभी शादी नहीं करना चाहते। ऐसे में दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई। इसके बाद रोहनप्रीत जब नेहा के बिना रह नहीं पाए तो उन्होंने शादी की बात मान ली। इसके बाद नवरात्रि के मौके पर दोनों ने माता रानी के आशीर्वाद के साथ शादी कर ली थी। इनकी शादी की तस्वीरें फैंस को बेहद पसंद आई थीं। दोनों की शादी को तीन वर्ष पूरे हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें