बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की जोड़ी लगातार चर्चा में बनी रहती है। जिस तरह अचानक से इन दोनों ने 'चट मंगनी पट व्याह' किया, इसे देखकर लोग हैरत में पड़ गए थे। आए दिन यह जोड़ा सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरता है। बता दें कि इस साल नेहा और रोहनप्रीत शादी के बाद पहली होली साथ में मनाएंगे। इसी बीच नेहा ने होली से दो दिन पहले अपने परिवार के साथ एक पूल पार्टी की है। जिसकी तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रही हैं।