फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'DaySpl: नेहा कक्कड़ की बहन को स्कूल में यूं होना पड़ता था शर्मिंदा, दोस्तों से रहने लगी थीं दूर

Tue, 04 Jun 2019 07:57 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
neha kakkar
बॉलीवुड की उभरती हुईं गायिका नेहा कक्कड़ आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। साल 2006 में इंडियन आइडल से अपनी गायकी की शुरुआत करने वालीं नेहा आज के नये सिंगर्स के लिए आइडल बन चुकी हैं।  नेहा का जन्म उत्तराखंड के ऋषिकेश में 6 जून 1988 को हुआ था। ऐसे में उनके बर्थडे से पहले बात करेंगे उनकी जिंदगी से जुड़े इस कड़वे सच की...
विज्ञापन

2 of 7
Neha Kakkar - फोटो : file photo
नेहा कक्कड़ ने बतौर गायिका बॉलीवुड में ऊंचा मुकाम हासिल कर लिया है। वह फिल्मों में ज्यादातर आइटम नंबर गाकर अपनी पहचान बनाने में कामयाब साबित हुई हैं। एक शो में उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ा बड़ा वाकया शेयर किया था। इस सीक्रेट्स को जानने के बाद शायद आप भी एक बार को सहम जाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 7
neha kakkar
दरअसल, शुरुआती दौर में नेहा की पारिवारिक स्थिति बहुत ही पिछड़ी हुई थी और उनके पिता घर का खर्च चलाने के लिए दिन रात मेहनत किया करते थे। आपको बता दें कि नेहा के पिता ना तो कहीं नौकरी करते थे और ना किसी स्थानीय दुकानों पर काम। नेहा के पिता बच्चों का पेट भरने के लिए स्कूल के बाहर समोसे बेचा करते थे। ये बात खुद नेहा कक्कड़ ने बताई थी। उन्होंने कहा था कि उनकी बहन जिस स्कूल में पढ़ती थीं उस स्कूल के बाहर उनके पिता समोसे बेचा करते थे जिसके चलते नेहा की बहन को दोस्तों के सामने बहुत शर्मिंदा होना पड़ता था।

4 of 7
neha kakkar
नेहा ने कहा था 'कामयाब होने के बाद जब मैं आज रियलिटी शो में बच्चों को गाते हुए देखती हूं तो मुझे अपने संघर्ष भरे दिन याद आते  हैं, हम दिल्ली चले गए जहां मेरे बहन-भाई जागरण में गाया करते थे, मैंने चार साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था, पूरे दिन और रात गाया करते थे जिसके चलते अगले दिन स्कूल भी नहीं जा पाते थे।'
विज्ञापन

5 of 7
neha kakkar
अभिनेता हिमांश कोहली के साथ ब्रेकअप होने की वजह से नेहा कक्कड़ काफी सुर्खियों में रही थीं। यहां तक कि शो के दौरान हिमांश को याद करके वह रोई भी थीं। इसी शो के दौरान नेहा के साथ कुछ ऐसा हो गया था जिसे वह जिंदगी भर याद रखेंगी। शो के दौरान नेहा का एक एक्टर ने हाथ मांग लिया जिसे देखकर नेहा हैरान रह गई थीं।
विज्ञापन

6 of 7
नेहा कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
यह पूरा वाकया इंडियन आइडल सीजन 10 के ग्रैंड फिनाले का था। शो के दौरान नेहा ने डांस भी किया था। नेहा की परफॉर्मेंस खत्म होने के बाद शो में मौजूद एक्टर पारितोष त्रिपाठी उनके पास आए थे और नेहा से कहा आप थक गई होंगी पानी पी लीजिए। तभी नेहा ने पारितोष से कहा कि यह तो झूठा पानी है। नेहा की यह बात सुनकर पारितोष ने कहा झूठा पानी पीने से प्यार बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
पारितोष यही नहीं रुके थे उन्होंने आगे कहा था- मैं यह पानी अपने गांव से लेकर आया था। मेरी मां ने कहा था जिसे बहू चुनोगे उसे पानी पिला देना। पारितोष की यह बात सुनकर नेहा कक्कड़ तुरंत मना करती हैं। तभी पारितोष नेहा के पेरेंट्स के पास जाकर कहते हैं कि मेरा काम कर दीजिए। उनका नाम मेरे नाम के साथ कर दीजिए। आपको इससे अच्छा दामाद नहीं मिलेगा। बस कन्यादान कर दीजिए। पारितोष की यह बातें सुनकर सभी हंसने लगते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें