फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरीना की गोद में नज़र आया ये बच्चा किसका है, मेकअप तक करना भूल गईं एक्ट्रेस

Tue, 04 Jun 2019 07:56 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम
5 जून को कटरीना कैफ और सलमान खान स्टारर फिल्म 'भारत' रिलीज हो रही है। ऐसे में कटरीना फिल्म के प्रमोशन्स में काफी बिजी हैं। बावजूद इसके कटरीना अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट करती रहती हैं। लेकिन कटरीना के हाल ही के पोस्ट में उनके साथ एक बच्चा नजर आ रहा है। इसके बाद से हर कोई यह जानने के लिए एक्साइटिड हैं कि आखिर कौन है यह बच्चा। चलिए हम आपको बताते हैं कि कौन है यह बच्चा जो कटरीना के साथ फोटोज में नजर आता है...
विज्ञापन

2 of 5
कटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम
सोशल मीडिया पर कटरीना कैफ काफी एक्टिव रहती हैं। वो न सिर्फ अपने फोटोज बल्कि वीडियोज भी इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं। ऐसे में 3 जून को कटरीना ने एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो में 2 खास बाते हैं। पहली बात तो कटरीना फोटो में बिना मेकअप के नजर आ रही हैं और दूसरी बात यह कि आखिर यह बच्चा कौन है ?
विज्ञापन

3 of 5
कटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम
जानकारी के मुताबिक इस बच्चे का नाम अबीर है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अबीर कटरीना की टीम मेंबर प्रार्थना चड्ढा आजमानी का बेटा है। कटरीना अबीर को काफी पसंद करती हैं और पहले भी अबीर के साथ फोटो पोस्ट कर चुकी हैं। बता दें कि कटरीना ने 25 मई को भी अबीर और प्रार्थना के साथ फोटो शेयर की थी।

4 of 5
Salman Khan and Katrina Kaif - फोटो : twitter
बता दें कि कटरीना कैफ भारत को जमकर प्रमोट कर रही हैं। वहीं प्रमोशन के दौरान ही कटरीना ने खुलासा किया था कि उन्हें नहीं पता था कि फिल्म में उनसे पहले प्रियंका चोपड़ा को साइन किया गया था। लेकिन प्रियंका के फिल्म छोड़ने के बाद कटरीना को फिल्म ऑफर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
katrina kaif
इंस्टाग्राम पर कटरीना के 22.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इसके साथ ही कटरीना 361 लोगों को फॉलो करती हैं। अभी तक कटरीना 539 पोस्ट कर चुकी हैं। गौरतलब है कि कटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर पहला पोस्ट 27 अप्रैल 2017 को किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें