रियलिटी शो से अपना सिंगिंग करियर शुरू करने वाली नेहा कक्कड़ अब खुद जज की भूमिका निभाती हैं । हाल ही में एक रियलिटी शो में नेहा कक्कड़ ने अपने रिलेशनशिप में होने का खुलासा किया है । 'इंडियन आइडल' के मंच पर एक्टर हिमांश कोहली आए और तब दोनों ने अपने रिलेशन के बारे में बताया। अब हिमांश और नेहा के फैंस के लिए बुरी खबर है ।
विज्ञापन
2 of 5
neha kakkar
खबरों की मानें तो नेहा और हिमांश का ब्रेकअप हो गया है । ये खबर सोशल मीडिया के जरिए सामने आई है । इस बात का पता तब चला जब हिमांश और नेहा ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया । इससे लगता है कि दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है ।
विज्ञापन
3 of 5
Neha Kakkar
बता दें शनिवार को लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेडियम में नेहा कक्कड़ का एक कॉन्सर्ट था । इस कॉन्सर्ट में नेहा ने अपने पॉपुल गाने गाकर दर्शकों का दिल जीता । हालांकि लाइव कॉन्सर्ट में भीड़ को काबू करने में पुलिस फेल हो गई। बेकाबू भीड़ में भगदड़ मच गई, इससे लोगों के जूते-चप्पल तक छूट गए। छेड़छाड़ भी हुई। भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और पर्दे फाड़ डाले। इतना ही नहीं आसपास के इलाके में लंबा जाम लग गया, जिसमें सैकड़ों लोग फंसे रहे।
कॉन्सर्ट के दो दिन बाद ही नेहा और हिमांश के ब्रेकअप की खबर चौंकाने वाली है । इस बारे में नेहा और हिमांश की तरफ से कोई बयान नहीं आया है । बता दें कि दुनिया के सामने अपने रिलेशन को लाने से पहले हिमांश और नेहा सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो शेयर करते रहते थे । दोनों की लव स्टोरी करीब 6 महीने पहले ही शुरू हुई थी ।
4 of 5
neha kakkar
दोनों ने एक वीडियो एल्बम 'हमसफर' में साथ काम किया था । इसके बाद से ही दोनों में करीबियां बढ़ गई थीं । फिर इंडियन आइडल के मंच पर आकर हिमांश ने नेहा के लिए अपने प्यार को कंफर्म कर दिया था ।
अब ब्रेकअप के बाद नेहा और हिमांश ने अपने-अपने अकाउंट से एक-दूसरे की शेयर की हुई फोटो-वीडियो को डिलीट कर दिया है । अब इस खबर में कितनी सच्चाई है इसका खुलासा तो नेहा और हिमांश ही कर सकते हैं ।