फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकेश अंबानी की बेटी की शादी का जश्न जोरों पर, जानिए संगीत सेरेमनी के बाद अब आगे क्या?

Mon, 10 Dec 2018 02:09 PM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
1 of 8
ईशा अंबानी - फोटो : file photo
भारत के सबसे अमीर शख़्स मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी 12 दिसंबर को पीरामल समूह के चेयरमैन अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से शादी करेंगी। शादी से पहले का जश्न इसी वीकएंड से राजस्थान के शाही शहर उदयपुर में शुरू हो चुका है। संगीत कार्यक्रम में बॉलीवुड और हॉलीवुड के बड़े कलाकारों ने शिरकत की। हॉलीवुड की चर्चित सिंगर बियोंसे ने स्टेज परफॉर्मेंस दिया। यह पहली बार है जब बियोंसे किसी इंडियन वेडिंग में परफॉर्म की हैं। इनके अलावा हाल ही में विवाह के बंधन में बंधे प्रियंका और निक जोनास ने भी शादी में ठुमके लगाते दिखे।
विज्ञापन

2 of 8
Aishwarya Rai - फोटो : amar ujala
शाहरुख खान, आमिर खान, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, सलमान खान, कटरीना कैफ और खेल जगत के नामी खिलाड़ी इस समारोह में भाग लेते नजर आए। आख़िरी बार किसी भारतीय कारोबारी के परिवार की शादी के बारे में ऐसा कौतुहल 2004 में दिखा था, जब लंदन में रहने वाले भारतीय कारोबारी लक्ष्मी मित्तल ने अपने बेटी की शादी फ्रांस के ऐतिहासिक पैलेस ऑफ़ वर्साई और एक भव्य महल में की थी। पारिवारिक मित्रों को तोहफ़े भी दिए गए थे और कुल बिल 55 मिलियन डॉलर के क़रीब था। आज के ज़माने में यह रक़म 392 करोड़ रुपये के बराबर है।
विज्ञापन

3 of 8
आनंद पीरामल - फोटो : social media
ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी का ख़र्च शायद उतना नहीं है पर 'लीक' हुए ब्यौरे भारतीयों को आकर्षित कर रहे हैं। इस शादी का ख़ुमार इंस्टाग्राम पर भी ख़ूब दिख रहा है। हाल के दिनों में इंस्टाग्राम भारतीय शादियों को ऑक्सीजन प्रदान करता रहा है। इस सोशल प्लेटफॉर्म पर भारतीय फ़ैशन और अब फ़ोटोग्राफ़ी भी दुल्हन, दूल्हों और उनकी पार्टियों की तस्वीरों से पटी हुई है।

2018 शादियों के लिहाज़ से काफ़ी अलग रहा है और यह साल अंबानी-पीरामल शादी से ख़त्म हो रहा है। सेलेब्रिटी ब्लॉगर, एंटरटेनमेंट पर लिखने वाले लेखक और लाइफ़स्टाइल पत्रिकाएं शादी से पहले की हलचलों से ख़ुद को अपडेट रखने के लिए इंस्टाग्राम पर नज़रें गड़ाए हुए हैं।
 

4 of 8
आनंद पीरामल - फोटो : file photo
शादी के न्योते के वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किए जा रहे हैं। परिवारों ने ज़्यादातर ब्यौरों को छिपाए रखा है लेकिन अफ़वाहों का बाज़ार भी गर्म हैं। कई बॉलीवुड सितारे भी संगीत समारोह में शामिल हुए। कई बार ख़र्चीली शादियों में बॉलीवुड हस्तियों को भी भुगतान करके परफॉर्म करने के लिए बुलाया जाता है।

बॉलीवुड के कई बड़े सितारे अंबानी परिवार के मित्र माने जाते हैं और अक्सर अंबानी परिवार की पार्टियों में नज़र आते हैं। ख़ुद अंबानी परिवार भी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के रिसेप्शन में शामिल हुआ था। वहीं जोधपुर में हुई प्रियंका चोपड़ा की शादी के समय ईशा अंबानी ब्राइड्समेड बनी थीं।
विज्ञापन

5 of 8
ISHA AMBANI WEDDING - फोटो : file photo
ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी उदयपुर में होगी, जो सोलहवीं सदी का शहर है। झीलों वाले इस शहर में कई भव्य होटल हैं। इनमें एक झील से घिरा, 272 साल पुराना मार्बल की दीवारों वाला महल भी है जिसका उपयोग अब होटल के रूप में किया जाता है। यह एक छोटा शहर है जिसके हवाई अड्डे पर आम तौर पर शांति पसरी रहती है, लेकिन अब यह जगह बहुत व्यस्त रह रही है। कहा जा रहा है कि दूल्हे और दुल्हन के परिवार ने मेहमानों के लिए कम से कम 30 चार्टर्ड विमानें बुक की हैं। इससे पहले भारतीय हस्तियों की दो चर्चित शादियां हो चुकी हैं।
विज्ञापन

6 of 8
होने वाले पति का ब्लेजर पहनते ही ट्रोल हुईं अंबानी की बेटी, यूजर्स बोले-ऐसे कौन पहनता है? - फोटो : file photo
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनास की शादी की तस्वीरों कई दिनों के अंतराल पर सावधानीपूर्वक इंस्टाग्राम पर जारी की गईं। प्रियंका के 75 फुट लंबे परिधान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरीं। उनके संगीत समारोह के वीडियो भी वायरल हुए। जबकि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इटली के लेक कोमो में शादी की। यहीं पर ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की सगाई हुई थी। इसके बाद दीपिका और रणवीर ने भारत लौटकर चार रिसेप्शन दिए। इन समारोहों में दीपिका के परिधानों की भी ख़ासी चर्चा हुई।
विज्ञापन

7 of 8
होने वाले पति का ब्लेजर पहनते ही ट्रोल हुईं अंबानी की बेटी, यूजर्स बोले-ऐसे कौन पहनता है? - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर की कारोबारी आनंद आहूजा से शादी को भी इंस्टाग्राम पर ख़ास तरह से दर्ज किया गया। सोनम अलग-अलग परिधानों में नज़र आईं, कई बार एक ही दिन में अलग-अलग परिधानों में। उनकी शादी के कुछ मेहमानों ने सोनम और दूसरी हस्तियों का डांस करते और गाते हुए वीडियो भी अपलोड कर दिया जो बहुत जल्दी वायरल हो गया।

भारतीय लोग हस्तियों की शादी के बारे में जानकारी कहां से जुटाते हैं, इसे बीते एक साल में इंस्टाग्राम ने नए सिरे से प्रभावित किया है। सबसे पहले इंस्टाग्राम पर तस्वीरें जारी की जाती हैं और मीडिया को भी पता चलता है कि बंद दरवाज़ों के पीछे क्या हो रहा है।
विज्ञापन

8 of 8
DeepVeer - फोटो : amar ujala
वहीं हस्तियों की तरफ़ से इंस्टाग्राम पर बहुत सावधानी से और सोच-समझकर पोस्ट किया जाता है। प्रियंका-निक, दीपिका-रणवीर और विराट-अनुष्का की शादी के समय भी यही दिखा कि सावधानी से फिल्टर की गईं एक जैसी तस्वीरें, एक ही समय पर डाली गईं।
दीपिका-रणवीर ने थोड़ा आगे बढ़ते हुए अपनी फीड पर एक दूसरे की तस्वीरें पोस्ट कीं। और सुंदर तस्वीरें पोस्ट करने के दबाव में हर कोई एक क़दम आगे रहना चाहता था। डिजिटल पत्रिका द वॉइस ऑफ़ फैशन की एडिटर शेफ़ाली वसुदेव कहती हैं, "इंस्टाग्राम के दिखावे का सबसे बड़ा पीड़ित बॉलीवुड ही है।" वह कहती हैं, "सोशल मीडिया पर यह सावधानी एक अनकही प्रतियोगिता को दर्शाती है। प्रतियोगिता जो समर्थ लोगों, ख़ास तौर से बॉलीवुड सितारों के बीच चल रही है।" हो सकता है ऐसा हो, लेकिन भारत के आम लोग इस बारे में ख़ास शिकायत नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें