बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। आज नेहा बॉलीवुड की मशहूर गायिकाओं में से एक हैं। युवा पीढ़ी को उनके गाने बहुत पसंद आते हैं। आज नेहा अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। आज के वक्त नेहा कक्कड़ को 'हिट मशीन' कहना गलत नहीं होगा। नेहा कक्कड़ ना सिर्फ अपने गानों से बल्कि अपनी मुस्कुराहट से भी सभी का दिल जीत लेती हैं। हर कोई नेहा कक्कड़ की आवाज का दीवाना है और उनके गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं। इन दिनों नेहा कक्कड़ रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 में बतौर जज नजर आ रही हैं। हालांकि बीते कुछ समय से नेहा शो में नजर नहीं आई हैं।
ऐसे चमका किस्मत का सितारा
यह तो आप सभी ने सुना ही होगा कि नेहा और उनकी बहन पहले जागरण में भजन गाया करती थीं। लेकिन जब नेहा ने इंडियन आइडल के दूसरे सीजन में बतौर कंटेस्टेंट भाग लिया, उसके बाद से तो उनकी किस्मत का तारा चमक गया। आज नेहा को बॉलीवुड की हिट मशीन कहा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं एक समय था जब नेहा के माता-पिता उन्हें इस दुनिया में ही नहीं लाना चाहते थे। इस बात का खुलासा खुद नेहा के भाई टोनी कक्कड़ ने किया था। चलिए बताते हैं पूरा किस्सा ...