फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी जगराते में भजन गाती थीं नेहा कक्कड़, 'इंडियन आइडल' ने बदल दी किस्मत, अब शादी को लेकर बटोर रहीं सुर्खियां

Sat, 24 Oct 2020 08:26 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
नेहा कक्कड़ - फोटो : Twitter-@nehakakkar
सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar Wedding), रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। नेहा ने रोहनप्रीत के साथ गुरुद्वारे में शादी रचाई। उनकी शादी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह फेरे लेते हुए दिखाई दे रही हैं। नेहा ने मेहंदी, संगीत और हल्दी की तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। चलिए आपको बताते हैं नेहा के करियर और उनके निजी जीवन के बारे में...
 
विज्ञापन

2 of 7
Neha Kakkar - फोटो : Twitter-@nehakakkar
नेहा 32 साल की हैं। वह सिंगिंग में जितनी माहिर हैं, उतना ही बेहतरीन डांस भी करती हैं। नेहा (Neha Kakkar) के म्यूजिक और डांसिग वीडियोज इंटरनेट पर आते ही छा जाते हैं। वह इंडियन आइडल को जज भी करती हैं। नेहा ने अपने करियर की शुरुआत 'इंडियन आइडल' में बतौर कंटेस्टेंट की थी। एक समय ऐसा भी था जब पैसे कमाने के लिए वह जगराते में भजन गाया करती थीं।
विज्ञापन

3 of 7
neha kakkar
नेहा कक्कड़ के पिता कॉलेज के बाहर समोसे का ठेला लगाते, लेकिन उतने से उनका परिवार को गुजर-बसर भी नहीं हो पा रहा था। इसलिए  परिवार की मदद करने के लिए नेहा ने अपनी बड़ी बहन और भाई सोनू के साथ मिलकर माता की चौकी जैसे मौकों पर भजन गाना शुरू किया।
 

4 of 7
neha kakkar - फोटो : Twitter-@nehakakkar
गरीबी ने बचपन से ही काम करने को मजबूर कर दिया और वह स्कूल भी नहीं जा पाईं। तब वह चार साल की थीं और 16 साल की उम्र तक सिर्फ भजन संध्या ही करती थीं। नेहा ने इंडियन आइडल में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लेने के बाद एक म्यूजिक एलबम निकाली जिसका नाम 'नेहा द रॉक स्टार' था। यह साल 2008 में आई थी।
 

 
विज्ञापन

5 of 7
neha kakkar
नेहा 'इंडियन आइडल' सीजन दो में बतौर कंटेस्टेंट आई थीं। उस समय नेहा आज से काफी अलग दिखती थीं। इस तस्वीर में नेहा के साथ फराह खान और अनु मलिक नजर आ रहे हैं। दिलचस्प बात है कि जिस शो से नेहा इतनी पॉपुलर हुईं आज वह उसी शो को जज कर रही हैं। नेहा के गानों पर आज पूरी दुनिया झूम रही है, लेकिन कड़े संघर्ष के बाद उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।


 
विज्ञापन

6 of 7
NEHA KAKKAR - फोटो : instagram
इसके बाद नेहा को सिनेमाजगत में काम मिलने लगा। नेहा कक्कड़ ने बॉलीवुड में 'काला चश्मा' और 'लड़की ब्यूटीफुल' जैसे कई सुपरहिट गाने गाए हैं। तस्वीरें देखकर खुद ही अंदाजा लगा लीजिए तब और अब की नेहा कक्कड़ में कितना फर्क आ गया है। नेहा इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
NEHA KAKKAR - फोटो : instagram
नेहा कक्कड़ की हल्दी, मेहंदी और संगीत से जुड़ी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। वहीं, उनके साथ रोहनप्रीत सिंह भी दिखाई दे दे रहे हैं। नेहा कक्कड़ ने अपनी मेहंदी में रोहनप्रीत का नाम भी लिखवाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें