फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई में हनीमून के दौरान सड़कों पर घूमते दिखे नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह, ओपन कार में मस्ती करते आए नजर

Tue, 10 Nov 2020 02:47 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : instagram/neheart_himansh_

गायिका नेहा कक्कड़ ने हाल ही में रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी रचाई। शादी के बाद नेहा हनीमून के लिए दुबई रवाना हो गईं। अब नेहा हनीमून के दौरान कई वीडियोज अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा कर रही हैं जिसमें वे एंजॉय करती दिख रही हैं।

विज्ञापन

2 of 5
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : instagram/neheart_himansh_

नेहा क्ककड़ और रोहनप्रीत सिंह हनीमून के दौरान दुबई की सड़कों पर ओपन कार में घूमते नजर आए। दोनों मस्ती के मूड में हैं। रोहनप्रीत आगे वाली सीट पर बैठे हैं जबकि नेहा पीछे सीट पर बैठी हुई हैं। इस वीडियो पर प्रशंसकों के खूब लाइक्स और कमेंट आ रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 5
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : instagram/neheart_himansh_

लुक्स की बात करें तो नेहा ने इस दौरान फ्लोरल प्रिंट ब्लू रंग की शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई है। वहीं उन्होंने ड्रेस से मैचिंग रेड कलर की लिपस्टिक लगाई है। साथ ही उन्होंने बालों को खुला छोड़ रखा है। जबकि रोहनप्रीत ने ब्लैक जैकेट के साथ लाल रंग की पगड़ी पहन रखी है।

4 of 5
नेहा कक्कड़ हनीमून - फोटो : Instagram: @rohanpreetsingh
इसके पहले रोहनप्रीत सिंह ने दुबई के एक होटल के कमरे का वीडियो साझा किया था, जिसमें सफेद और लाल फूलों से हार्ट बने हुए हैं। वहीं, कमरे से बाहर का व्यू काफी शानदार नजर आया। कमरे को भी काफी रोमांटिक तरीके से सजाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेहा कक्कड़ हनीमून - फोटो : Instagram: @rohanpreetsingh

बता दें नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने 24 अक्तूबर को दिल्ली के एक गुरुद्वारे में शादी की थी। शादी की रस्म के बाद पति-पत्नी एयरोसिटी स्थित होटल जे डब्ल्यू मैरियट पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के करीबी दोस्त और रिश्तेदार मौजूद थे। सभी ने दोनों को शुभकामनाएं दीं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें