फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा ने नेहा कक्कड़ के साथ साझा की खास तस्वीर, गायिका बोलीं- 'भैया मैं जानती हूं इस बच्चे को...'

Wed, 08 Jul 2020 12:26 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कपिल शर्मा, नेहा कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के कई सितारे अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से चर्चा में रहते हैं। यह सितारे अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें, वीडियो और पोस्ट भी साझा करते रहे हैं। इस बार बॉलीवुड की मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ और कॉमेडियन कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर खास तस्वीर साझा की है, जो तेजी से वायरल हो रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
नेहा कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के यह दोनों सितारे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। दोनों ही अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियोज की वजह से चर्चा में भी बने रहते हैं। गायिका नेहा कक्कड़ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और कपिल शर्मा की एक तस्वीर साझा की है। यह इन दोनों कलाकारों की थ्रोबैक तस्वीर है। 
विज्ञापन

3 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीर में कपिल शर्मा ऑरेंज टी-शर्ट और नेह कक्कड़ ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि इसी तस्वीर को कपिल शर्मा ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। लेकिन इन दोनों ने तस्वीर में अलग-अलग कैप्शन दिया है। नेहा कक्कड़ ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'ओल्ड इज गोल्ड, हम आपको प्यार करते हैं कपिल भैया।' 
 

4 of 5
नेहा कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं कॉमेडियन कपिल शर्मा ने इस तस्वीर पर मजेदार कैप्शन लिखा है। जिस पर नेहा कक्कड़ ने खास अंदाज में कमेंट किया है। कपिल शर्मा ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'इस बच्चे को पहचानें।' इस पर नेहा कक्कड़ ने कमेंट करते हुए लिखा, 'भैया मैं जानती हूं इस बच्चे को।' सोशल मीडिया पर नेहा कक्कड़ और कपिल शर्मा की यह तस्वीर वायरल हो रही है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेहा कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
कपिल शर्मा और नेहा कक्कड़ दोनों कलाकारों के फैंस भी इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई फिल्मी सितारों ने भी इन दोनों की तस्वीर को पसंद किया है। आपको बता दें कि नेहा कक्कड़ और कपिल शर्मा काफी करीबी दोस्तों में से एक हैं। नेहा कक्कड़ कपिल शर्मा के शो में भी नजर आ चुकी हैं। 

पढ़ें: एवेंजर्स की तरह टाइम ट्रेवल कर सकता है कृष, दिवंगत पिता रोहित मेहरा को वापस लाने की तैयारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें