फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहा कक्कड़ के साथ आदित्य नारायण ने किया रोमांटिक डांस, देखते ही कार्तिक ने दी शादी की बधाई

Sun, 02 Feb 2020 03:35 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
neha kakkar, aditya narayan - फोटो : social media
रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 11' (Indian Idol 11) की जज नेहा कक्कड़ और होस्ट आदित्य नारायण अपनी शादी की तैयारियां जोरों से कर रहे हैं। शो में प्रपोज करने से लेकर शगुन देने तक सभी रस्में निभाई जा चुकी हैं। अब दोनों स्टेज पर रोमांटिक डांस करते नजर आए। 
विज्ञापन

2 of 5
neha kakkar, aditya narayan - फोटो : social media
सोनी टीवी ने नया प्रोमो जारी किया है। जिसमें आदित्य नारायण और नेहा कक्कड़ स्टेज पर 'काटे नहीं कटते दिन ये रात' पर रोमांटिक अंदाज में डांस कर रहे हैं। वीडियो में डांस-डांस करते आदित्य नेहा को गोद में उठा लेते हैं और अपने प्यार का इजहार करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
neha kakkar, aditya narayan - फोटो : social media
नेहा और आदित्य का प्यार देखकर स्टेज पर मौजूद कार्तिक कहते हैं कि 'आदित्य मुझे आपको बधाई देनी है। 14 फरवरी को आपकी शादी है।' कार्तिक की बधाई सुनकर आदित्य और नेहा शरमा जाते हैं। बता दें कि शो में कार्तिक और सारा अपनी आने वाली फिल्म 'लव आजकल 2' के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। 

4 of 5
neha kakkar, aditya narayan - फोटो : social media
चैनल ने प्रोमो के साथ कैप्शन में लिखा- ’14 फरवरी, इस तारीख को नोट कर लीजिए। नेहादित्य शादी करने वाले हैं।' शो में नेहा और आदित्य के शादी का फॉर्मेट चल रहा है। ये शो की टीआरपी के लिए दिखाया जा रहा है। हालांकि खबरें ये हैं कि दोनों एक दूसरे को असल में डेट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
neha kakkar, aditya narayan - फोटो : social media
बीते दिनों नेहा और आदित्य इंडियन आइडल के मंच पर बैचलर पार्टी सेलिब्रेट करते नजर आए थे। सामने आई तस्वीरों में नेहा दुल्हन की तरह 'ब्राइड टू बी' के ग्लासेस लगा रखे थे। इस दौरान नेहा ने ग्रीन कलर की साड़ी पहनी हुई थी। आदित्य ने नेहा को बेहद रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया। उनके हाथ में लाल गुलाब है। जब आदित्य प्रपोज करते हैं तो नेहा खुशी से झूम उठती हैं। तस्वीर में नेहा को देख उनकी खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

'थप्पड़' की तुलना 'कबीर' सिंह से होने पर नाराज हुईं तापसी, पूछा- 'ये पहले आई फिल्मों में नहीं हुआ ?'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें