फिराक (2008)
यह पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म गुजरात दंगे के बाद उपजे दुष्परिणाम पर आधारित है। फिल्म की कहानी दंगे को झेल चुके, देख चुके लोगों और उससे जुड़े अपराधियों के इर्द-गिर्द घूमती है। दीप्ति नवल ने इस फिल्म में आरती नामक एक घरेलु औरत का किरदार निभाया है जो एक मुस्लिम महिला की मदद ना कर पाने के अफसोस से उबर नहीं पाती है। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल ने भी मुख्य किरदार निभाया है। यह फिल्म नंदिता दास द्वारा निर्देशित की गई है।