फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से दो हफ्ते पहले नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की बैचलर पार्टी, जश्न की तस्वीरें आईं सामने!

Fri, 31 Jan 2020 11:34 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
neha kakkar, aditya narayan - फोटो : social media
'इंडियन आइडल 11' के सेट पर इन दिनों कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस से ज्यादा नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी की चर्चा जोरों पर है। शो में नेहा कक्कड़ जज हैं जबकि आदित्य नारायण होस्ट हैं। जब से दोनों की शादी की चर्चा छिड़ी है दोनों के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। अब नेहा और आदित्य बैचलर पार्टी सेलिब्रेट करते नजर आए।
विज्ञापन

2 of 6
neha kakkar - फोटो : social media
सामने आई तस्वीरों में नेहा कक्कड़ बैचलर पार्टी सेलिब्रेट करती दिख रही हैं। उन्होंने होने वाली दुल्हन की तरह 'ब्राइड टू बी' के ग्लासेस लगा रखे हैं। इस दौरान नेहा ने ग्रीन कलर की साड़ी पहनी हुई है और वो कैमरे की ओर पोज दे रही हैं।
विज्ञापन

3 of 6
neha kakkar, aditya narayan - फोटो : social media
आदित्य नारायण ने नेहा कक्कड़ को बेहद रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया। उनके हाथ में लाल गुलाब है। जब आदित्य प्रपोज करते हैं तो नेहा खुशी से झूम उठती हैं। तस्वीर में नेहा को देख उनकी खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

4 of 6
neha kakkar, aditya narayan - फोटो : social media
एक अन्य तस्वीर में आदित्य नेहा को केक खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में उनके साथ कार्तिक आर्यन भी हैं। दरअसल, कार्तिक और सारा अपनी फिल्म 'लव आजकल 2' का प्रमोशन करने शो के सेट पर पहुंचे थे। तभी आदित्य और नेहा ने इस जश्न को मनाया।
विज्ञापन

5 of 6
neha kakkar, aditya narayan - फोटो : social media
सेट पर आदित्य और नेहा की सिजलिंग केमेस्ट्री देखी गई। दोनों ने स्टेज पर रोमांटिक अंदाज में डांस किया। दोनों आंखों में आंखें डाले अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं। सामने आए प्रोमो में बताया गया है कि वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी को आदित्य और नेहा शादी के बंधन में बंधेंगे। शो के सेट पर दोनों की शादी की चर्चा तो चल ही रही है लेकिन क्या असल जिंदगी में भी ये सात फेरे लेंगे? बहरहाल ये तो आने वाले समय में ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
neha kakkar, aditya narayan - फोटो : social media
इससे पहले सेट पर आदित्य नारायण और नेहा कक्कड़ के माता-पिता पहुंचे थे। यहां उदित नारायण ने नेहा को अपनी बहू बनाने की इच्छा जाहिर की थी। वहीं नेहा के माता-पिता भी इस रिश्ते के लिए तैयार हो गए। सेट पर सबसे पहले आदित्य के परिवार की ओर से नेहा को शगुन दिया गया।  सबने मिलकर तय किया कि 14 फरवरी को शादी होगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें