फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapil Dev Birthday: कपिल देव के बर्थडे पर नेहा धूपिया ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीरें, दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

Thu, 06 Jan 2022 02:25 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नेहा धूपिया ने थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर कपिल देव की दी जन्मदिन की शुभकामनाएं - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

भारत में अगर बात क्रिकेट की करें तो लोगों में इसके प्रति दीवानगी देखने को मिलती है। हर क्रिकेट प्रेमी पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव के बारे में जरूर जानता है। कपिल देव अपने दौर के जाने माने ऑलराउंडर रह चुके हैं।  इसके साथ ही उन्होंने ही भारत को पहला वर्ल्ड कप दिलाया था। जन्मदिन के मौके पर अभिनेत्री नेहा धूपिया ने कपिल देव और उनकी पत्नी के साथ मुलाकात की पुरानी तस्वीर शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए नेहा ने कपिल देव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

नेहा धूपिया ने कपिल देव के जन्मदिन पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है जिसमें नेहा धूपिया अपनी बेटी और पति अंगद बेदी के साथ हैं तो वहीं कपिल देव भी अपने पत्नी रोमी भाटिया के साथ दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए नेहा ने कपिल देव की बिल्ली का जिक्र भी किया है, जिसकी वीडियो उन्होंने मुलाकात के दौरान नेहा धूपिया की बेटी को दिखाई थी। इसी के साथ नेहा धूपिया ने हैप्पी बर्थडे का हैशटैग यूज करते हुए कपिलदेव को विश किया है।

 
विज्ञापन

फैंस ने भी किया कपिल देव को विश-
नेहा धूपिया की इस पोस्ट पर यूजर्स भी कपिल देव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कपिल देव को जन्मदिन विश करते हुए लिखा, कपिल सर और रोमी मैम को देखकर मूड फ्रेश हो गया है तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, सबसे विनम्र, डाउन टू अर्थ पर्सन को हैप्पी बर्थडे सर। अन्य यूजर भी कपिल देव को बर्थडे विश करने के साथ दिल वाली इमोजी पोस्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें