फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहा धूपिया के काम पर जाते ही अंगद बेदी इस तरह रख रहे बेटी का ध्यान, तस्वीर आई सामने

Sat, 01 Dec 2018 01:38 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Angad Bedi - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया और अभिनेता अंगद बेदी के घर में हाल ही में एक छोटा मेहमान आया है। 10-12 दिन पहले नेहा धूपिया ने बेटी को जन्म दिया है। उनकी बेटी की तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई। नेहा और अंगद बेदी की बेटी का नाम मेहर धूपिया बेदी है। मेहर की अब एक और तस्वीर सामने आई है। 
विज्ञापन

2 of 5
neha dhupia angad bedi - फोटो : twitter
अभिनेत्री नेहा धूपिया ने थोड़ी ही देर पहले मेहर और अंगद बेदी की एक तस्वीर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर में अंगद बेदी बेटी मेहर को अपने सीने पर लिटाए हुए दिख रहे हैं। तस्वीर देखकर कहा जा सकता है कि अंगद बेदी बेटी मेहर को सुलाते हुए खुद भी सो गए हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
NEHA DHUPIA ANGAD BEDI - फोटो : SELF
बता दें कि 18 नवंबर को नेहा धूपिया ने बेटी मेहर को जन्म दिया है। इस खबर के सामने आते ही बॉलीवुड जगत की कई हस्तियों और फैंस ने नेहा और अंगद को सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दीं। बीते दिनों नेहा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेटी की तस्वीर शेयर कर उसके नाम का खुलासा किया था। 
 

4 of 5
neha dhupia - फोटो : instagram
एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने बेटी को जन्म देने के 10 दिन बाद ही दोबारा काम पर लौट चुकी हैं। इस बात की जानकारी नेहा ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर करके दी है। जिसमें वह एक कंपनी की एड करने के लिए तैयार होती दिख रही हैं। पहला फोटो सेल्फी है जिसमें नेहा अपने बाल बनवाती दिख रही हैं तो दूसरे फोटो में वह कैमरे के सामने पोज दे रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
neha dhupia - फोटो : file photo
आपको बता दें कि नेहा और अंगद बेदी ने इसी साल 10 मई को सीक्रेट वेडिंग की थी और तभी से अटकलें लगाई जाने लगी थीं कि नेहा प्रेग्नेंट हैं। पहले इस कपल ने इस पर हामी भरने से इंकार कर दिया था। वहीं नेहा के पिता ने भी इस खबर को एक अफवाह कह कर सिरे से नकार दिया था। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अंगद बेदी ने बताया कि नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं । जब उन्होंने अपने पैरेंट्स को ये बात बताई थी तो बहुत झाड़ पड़ी थी। वहीं नेहा का कहना था कि पहले बता देती तो उनके हाथ से सारे प्रोजेक्ट चले जाते।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें