विनोद मेहरा
विनोद मेहरा की अपनी एक अलग ही स्टाइल थी जिसकी वजह से वह हिरोइनों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उस जमाने की एक्ट्रेस विनोद के करीब होना चाहती थीं। इनमें सबसे पहला नाम रेखा का आता है। दोनों के बीच केमिस्ट्री की खबरें भी उस समय मीडिया की सुर्खियां बनी थीं। रेखा-विनोद की शादी की अफवाहें भी खूब उड़ी थीं। मगर शादी की बात से रेखा ने साफ इनकार कर दिया था। घर फिल्म के अलावा विनोद और रेखा की जोड़ी बिंदिया चमकेगी, ज्योति बने ज्वाला, खूबसूरत, कर्तव्य, हवस, एलान फिल्मों में भी देखी गई।