नेहा धूपिया बॉलीवुड की धाकड़ अभिनेत्री मानी जाती हैं। इन दिनों वह अपनी फिल्म ‘अ थर्सडे’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं, जो हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में नेहा धूपिया के साथ यामी गौतम और अभिनेता अतुल कुलकर्णी भी नजर आ रहे हैं। नेहा ने इस फिल्म में एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है, जो प्रेग्नेंट होती है। असल जिंदगी में भी नेहा दो बच्चों की मां हैं। हाल ही में, नेहा धूपिया ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें अभिनेत्री ने अपनी प्रेग्नेंसी के दिनों को याद किया है। इस दौरान नेहा ने खुलासा किया है कि जब वह प्रेग्नेंट थीं, तब उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया था।
इस इंटरव्यू में नेहा धूपिया ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की है। नेहा धूपिया ने बताया है कि जब वह पहली बार प्रेग्नेंट हुई थीं, तब उन्हें कई प्रोजेक्ट्स से निकाल दिया गया था।