फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म इंडस्ट्री के बारे में नेहा का हैरान करने वाला खुलासा, कहा हीरो से पहले नहीं खाने देते थे खाना

Sun, 05 Jan 2020 10:36 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Neha Dhupia - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। बतौर मुख्य अभिनेत्री उनका बॉलीवुड में कुछ खास करियर नहीं रहा है, जिसके चलते वह कई फिल्मों में सह कलाकार के तौर पर नजर आती हैं। नेहा धूपिया ने बॉलीवुड के अलावा साउथ की कई फिल्मों में भी काम किया है। हालांकि उन्हें वहां पर भी कोई खास सफलता हासिल नहीं हुई। ऐसे में नेहा धूपिया ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बारे में हैरान करने देने वाला खुलासा किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Neha Dhupia - फोटो : instagram
अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे की खबर के अनुसार नेहा धूपिया ने खुलासा किया है कि जब वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रह थी तो उस समय उन्हें काफी सेक्सिज्म (लिंगभेद) का सामना करना पड़ा था। नेहा ने कहा है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान जब उन्हें भूख लगती थी तो सेट पर मौजूद सभी लोग उन्हें अभिनेता से पहले खाना खाने के लिए मना रहते थे, चाहे नेहा को कितनी भी भूख क्यों न लगी हो। 
विज्ञापन

3 of 5
Rohit Shetty and Neha Dhupia On No FIlter Neha - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
नेहा धूपिया ने कहा, 'काफी समय पहले जब मैं साउथ सिनेमा में काम कर रही थी तो सभी लोग मुझसे कहते थे कि पहले हीरो खाना खा लगे उसके बाद तुम खाना खाना। फिल्म के सेट पर हमेशा कहा जाता था कि सबसे पहले अभिनेता को खाने की प्लेट उठाने देना उसके बाद तुम प्लेट लेना। ये मेरे लिए एकदम हैरान करने देने वाली बात थी। ये बात काफी समय पुरानी है हालांकि ऐसा बाद में कभी देखने को नहीं मिला। ऐसी घटना मेरे साथ केवल एक ही बार हुई थी।'

4 of 5
Neha Dhupia and Angad along with baby - फोटो : instagram
गौरतलब है कि नेहा धूपिया ने तेलुगु फिल्म Ninne Ishtapaddanu से साउथ सिनेमा में अपना करियर शुरू किया था। इस फिल्म के बाद वह साउथ की कई फिल्मों में नजर आई थीं। वहीं इन दिनों नेहा धूपिया अपने टॉक शो 'नो फिल्टर नेहा- सीजन 4' को लेकर सुर्खियों में हैं। उनके इस शो में बॉलीवुड के कई सितारे नजर आ चुके हैं। शो में पहुंचकर ये सभी सितारे अपनी जिंदगी के बारे में कई खुलासे भी करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Neha Dhupia along with baby - फोटो : instagram
इससे पहले नेहा धूपिया बेटी मेहर के पहले जन्मदिन की वजह से भी खूब सुर्खियों में रही थीं। नेहा धूपिया और अंगद बेदी के बेटी मेहर एक साल की हो गई है। बेटी के जन्मदिन पर नेहा धूपिया और अंगद बेदी बेटी मेहर को लेकर अमृतसर पहुंचे। जहां उन्होंने स्वर्ण मंदिर में माथा टेका। अंगद और नेहा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेटी मेहर के साथ तस्वीरें शेयर कीं। इस तस्वीरों को नेहा और अंगद के फैंस ने काफी पसंद किया था। 
 

पढ़ें: इस अभिनेत्री के कपड़ों पर तापसी का बड़ा बयान, कहा- 'ऐसे ही कपड़े पहनती हैं, जिनमें अंग प्रदर्शन हो'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें