फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहा धूपिया ने इस अभिनेता संग गुपचुप रचाई थी शादी, बाद में खुला था प्रेग्नेंसी का राज

Mon, 26 Aug 2019 03:36 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
neha dhupia
अभिनेत्री नेहा धूपिया का जन्म 27 अगस्त 1980 को कोच्चि में हुआ। नेहा की लव स्टोरी काफी रोमांचक है। मई 2018 में नेहा ने गुपचुप तरीके से अभिनेता अंगद बेदी संग दिल्ली के एक गुरुद्वारे में शादी की थी। नेहा धूपिया और अंगद बेदी दोनों ही बॉलीवुड के चर्चित चेहरे हैं। नेहा धूपिया के जन्मदिन पर चलिए उनकी लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
NEHA DHUPIA
अंगद ने नेहा को पहली बार जिम में देखा था। उस वक्त अंगद दिल्ली में अंडर 19 क्रिकेट खेलते थे और नेहा मिस इंडिया पेजेंट की तैयारी कर रही थीं। नेहा को जिम में देखकर अंगद अपना दिल उन पर हार बैठे थे। यानी कि शुरुआत में यह पूरी तरह से वन साइड लव स्टोरी ही थी। बॉम्बे टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में अंगद बेदी ने पहली नजर के प्यार के बारे में जिक्र किया था। 
विज्ञापन

3 of 5
Neha Dhupia
अंगद ने कहा- 'जब मैं दिल्ली में अंडर 19 क्रिकेट खेलता था तभी जिम में मैंने पहली बार नेहा को देखा था। नेहा ने छोटी सी स्कर्ट पहनी हुई थी। जिम में नेहा की रनिंग टेक्निक को देखकर मैं काफी इंप्रेस हो गया था। उस वक्त मुझे नेहा का नाम पता नहीं था।'

4 of 5
Neha Dhupia - फोटो : amar ujala mumbai
अंगद बेदी ने आगे कहा - 'कई साल बाद हम लोगों की मुलाकात मुंबई में हुई और तब हम दोनों दोस्त बन गए। मैं उसी वक्त उनसे रिश्ता आगे बढा़ने के लिए तैयार था लेकिन नेहा ने उस वक्त सिर्फ दोस्ती के रिश्ते को ही आगे बढा़ने को कहा। इसके बाद दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।'

पढ़ें: नेहा धूपिया ने ब्रेस्टफीडिंग का शेयर किया वीडियो, बोलीं- 'आजादी होना जरूरी है'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Neha Dhupia along with baby - फोटो : instagram
नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। पहले तो अंगद और नेहा ने प्रेग्नेंसी की खबरों को नकार दिया था लेकिन बाद में खुद सबकुछ बताया। नेहा धूपिया के मशहूर शो 'नो फिल्टर नेहा' में खुद अंगद बेदी ने इस बात को कबूला था। अंगद ने बताया था, 'नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं। जब दोनों ने ये बात अपने माता-पिता को बताई थी तो बहुत 'डांट' पड़ी थी।' नेहा शादी के 6 महीने बाद मां बन गई थीं। उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम मेहर धूपिया बेदी है । 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें