फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शिल्पा शेट्टी ने बेबी बंप पर अचानक फेरा हाथ, हैरान नेहा धूपिया ने ऐसे दिए रिएक्शन

Mon, 03 Sep 2018 04:29 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नेहा धूपिया और शिल्पा शेट्टी
एक्ट्रेस नेहा धूपिया पिछले कुछ समय से अपने टीवी शोज और फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रही हैं। अंगद बेदी से अचानक शादी के बाद उन्होंने तीन महीने तक प्रेग्नेंसी की बात छुपाकर रखी लेकिन लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक करने से पहले उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर शेयर कर बताया कि उनके घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है।
विज्ञापन

2 of 5
नेहा धूपिया और शिल्पा शेट्टी
अब जब नेहा धूपिया ने प्रेग्नेंसी का खुलासा कर दिया तो उसके बाद वो हर जगह बिंदास अंदाज में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इसी बीच कुछ दिन पहले नेहा धूपिया 'मिस डीवा 2018' के रेड कारपेट पर नजर आईं। इस दौरान नेहा ने ब्लैक एंड रेड गाउन पहनकर मीडिया को पोज भी दिए।
विज्ञापन

3 of 5
नेहा धूपिया और शिल्पा शेट्टी
नेहा धूपिया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल इस दौरान ऐसा कुछ हुआ कि वो खुद भी शॉक रह गईं। नेहा फोटोग्राफर्स को पोज दे रही थीं उस वक्त शिल्पा शेट्टी उनसे कुछ दूर पर ही खड़ी थीं। नेहा ने जब शिल्पा को देखा तो वो उनके पास गईं और साथ में पोज देने के लिए बुलाया।

4 of 5
नेहा धूपिया और शिल्पा शेट्टी
शिल्पा और नेहा साथ में रेड कारपेट पर आए और इसी दौरान उन्होंने नेहा के बेबी बंप पर हाथ फेरा। जिसके बाद नेहा ने हैरान करने वाले एक्सप्रेशंस दिए। नेहा की इस हरकत से वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Neha Dhupia
बता दें कि नेहा धूपिया ने इसी साल 10 मई को दिल्ली में एक गुरुद्वारे में शादी की थी। नेहा धूपिया के अचानक शादी के फैसले से लगातार ये कयास लगाए जा रहे थे कि वो प्रेग्नेंट हैं। आखिरकार 24 अगस्त को नेहा और अंगद ने अपने होने वाले बच्चे की जाननकारी दी थी। तस्वीर में नेहा धूपिया अंगद बेदी की बाहों में हैं और बेबी बंप की ओर इशारा कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें