फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्ति कपूर समेत बॉलीवुड के ये 10 विलेन, जितने रोल खतरनाक, पत्नियां उतनी खूबसूरत

Mon, 03 Sep 2018 04:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर ने हिंदी सिनेमा में कई तरह के किरदार किए हैं, लेकिन उनका विलेन वाला किरदार उनके फैंस और सिनेप्रेमियों के दिलों-दिमाग पर हमेशा छाया रहता है। उन्होंने ज्यादातर फिल्मों में विलेन के रोल किए हैं जिन्हें न केवल दर्शकों ने पसंद किया बल्कि उन्हें ऐसे रोल के लिए पुरस्कार भी मिल चुके हैं। मजेदार बात यह है कि शक्ति कपूर की जिंदगी के अहम फैसले लेने में उनकी पत्नी शिवांगी कपूर की बेहद खास भूमिका रही है। जी हां फिल्मी परदे पर शक्ति कपूर कैसी भी भूमिका में नजर आते हों लेकिन शिवांगी की उनकी जिंदगी मेें अहम जगह रही है। केवल शक्ति कपूर ही नहीं बल्कि फिल्मों में खतरनाक विलेन का रोल करने वाली बॉलीवुड के कई दिगग्ज एक्टर की पत्नियां भी शिवांगी कपूर की तरह अपने पति के करियर को बनाने में हमेशा से साथ देती आईं हैं। इन विलेन की पत्नियां समझदार के साथ बेहद खूबसूरत भी हैं। तो आई शक्ति कपूर के जन्मदिन के खास मौके पर बॉलीवुड के ऐसी ही विलेन्स की खूबसूरत पत्नियों के बारे में जानते हैं।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
शक्ति कपूर- शिवांगी कपूर
शुरुआत करते हैं शक्ति कपूर से ही। बॉलीवुड के सबसे मशहूर विलेन शक्ति कपूर की पत्नी शिवांगी कपूर खूबसूरत अदाकारा पद्मिनी कोल्हापुरे की बड़ी बहन हैं। ऐसे में उनकी खूबसूरती का अंदाजा लगाना ज्यादा मुश्किल नहीं है।
विज्ञापन

3 of 10
गुलशन ग्रोवर-कशिश
गुलशन ग्रोवर की इमेज बॉलीवुड में बैड बॉय की है लेकिन इन्हें एक नहीं दो-दो सुंदर पत्नियां मिलीं। हालांकि गुलशन आजकल सिंगल हैं। लेकिन उनकी पूर्व पत्नी कशिश भी कम खूबसूरत नहीं थी। 

4 of 10
अनुपम खेर-किरण खेर
लोगों को हंसाने से पहले अनुपम खेर ने पर्दे पर बहुत रुलाया है। वो एक जमाने के मशहूर विलेन रहे हैं। उनकी पत्नी किरण खेर भी एक सफल अभिनेत्री और राजनीतिज्ञ हैं। किरण खेर सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ की सांसद हैं। 
विज्ञापन

5 of 10
आशुतोष राणा-रेणुका शहाणे 
आशुतोष राणा ने विलेन की भूमिका को एक नई पहचान दी। उनकी पत्नी रेणुका शहाणे भी आज इंडस्ट्री का जाना माना नाम है। खूबसूरती के मामले में रेणुका किसी हीरोइन से कम नहीं है।
विज्ञापन

6 of 10
परेश रावल-स्वरूप संपत
विलेन के रूप में परेश रावल के किरदारों को किसी पहचान की जरूरत नहींं। 'दिलवाले' के मामा को कौन भूल सकता है। जिसने अपनी भांजी को मर्जी से शादी न करने दी, पर क्या आपको पता है परेश ने खुद लव मैरिज की है। वो भी उस दौर की मिस इंडिया के साथ। उनकी पत्नी स्वरूप संपत रूप की धनी होने के साथ-साथ तत्कालीन मिस इंडिया भी हैं। 
विज्ञापन

7 of 10
प्रकाश राज- पूनी वर्मा 
प्रकाश राज को विलेन के तौर पर आज बॉलीवुड में किसी पहचान की जरूरत नहीं। फिल्मों में सुपरस्टार सलमान खान की नींद हराम करने वाले इस स्टार की नींद खूबसूरत पूनी वर्मा ने चुरा ली।

8 of 10
रोनित रॉय- सोनाली 
रोनित रॉय बॉलीवुड के उन चुनिंदा विलेन में से हैं, जिन्हें टक्कर देने के लिए हीरो को भी काफी मेहनत करनी पड़ती है। रोनित रॉय पर्दे पर किरदार में जितना खूबसूरत दिखते हैं, उन्हें असल जिंदगी में भी उतनी ही खूबसूरत बीवी मिली है। सोनाली सिंह किसी हीरोइन से कम सोहणी नहीं है।

9 of 10
सोनू सूद- सोनाली सूद 
पंजाब के गबरू सोनू सूद खुद जितने हैंडसम हैं उनकी पत्नी सोनाली भी उतनी ही खूबसूरत है। सोनू और सोनाली की जोड़ी बॉलीवुड की कुछेक खास जोड़ियों में से एक है।
विज्ञापन

10 of 10
नवाजुद्दीन सिद्दिकी- अंजली 
गैंग्स ऑफ वासेपुर के फैजल यानि नवाजुद्दीन सिद्दीकी को असल जिंदगी में भी बड़ी खूबसूरत दुल्हन मिली है। उनकी पत्नी अंजली किसी हीरोइन से कम नहीं लगती। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें