फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेग्नेंसी का सच ना बताते तो आज खुल जाती अंगद और नेहा की पोल, तस्वीरों में दिखा सबूत

Sat, 25 Aug 2018 02:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
नेहा धूपिया
जिस तरह से अचानक नेहा धूपिया और अंगद बेदी की शादी की खबर आई थी, ठीक वैसे ही उनकी प्रेग्नेंसी की न्यूज ने फैंस को चौंका दिया । कल यानी 24 अगस्त को सोशल मीडिया पर अंगद और नेहा ने एक फोटो शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी । 
विज्ञापन

2 of 6
नेहा धूपिया
तस्वीर में नेहा ने बेबी बंप फ्लॉन्ट किया और अंगद उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं । नेहा ने इस फोटो पर कैप्शन लिखा, 'आज से नई शुरुआत' । इसके बाद अंगद ने भी यही फोटो इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की और लिखा, 'हां, जो अफवाह थी वो सच है' ।

विज्ञापन

3 of 6
नेहा धूपिया
इस खबर के बाद कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने नेहा और अंगद को बधाई दी। आज मालदीव में छुटि्टयां बिताने के बाद नेहा और अंगद मुंबई लौटे । इस बार नेहा ने अपना बेबी बंप छिपाने की कोशिश नहीं की । वो अंगद का हाथ पकड़कर हंसते हुए एयरपोर्ट से बाहर निकलीं ।

4 of 6
नेहा धूपिया
प्रेग्नेंसी के बाद ये दोनों की पहली पब्लिक अपीयरेंस थी । आज शाम अंगद और नेहा लैक्मे फैशन वीक विंटर फेस्टिव कलेक्शन 2018 में रैंप वॉक करने वाले हैं । इसी वजह से नेहा और अंगद ने अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा कर दिया, क्योंकि इससे ज्यादा वे छिपा भी नहीं सकते थे ।
विज्ञापन

5 of 6
नेहा धूपिया
बता दें कि अंगद और नेहा ने 10 मई को जल्दबाजी में गुरुद्वारे में शादी कर ली थी । तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि नेहा प्रेग्नेंट हैं लेकिन अंगद लगातार इन खबरों को झूठा बता रहे थे । अब शादी के 3 महीने बाद नेहा और अंगद ने इस अफवाह को सच बताया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नेहा धूपिया
खबर के मुताबिक, नेहा नवंबर में बच्चे को जन्म देंगी । नेहा हाल ही में अंगद के साथ हनीमून मनाने मालदीव गई थीं । नेहा लगातार मालदीव की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर रही थीं । लेकिन हर तस्वीर में नेहा कभी अंगद के पीछे आकर तो कभी अपने बैग से बेबी बंप छिपा रही थीं । लेकिन अब सबकुछ साफ हो गया है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें