फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर और आलिया की शादी पर पहली बार खुलकर बोले महेश भट्ट, 'वो जो कर रही हैं मुझे...'

Sat, 25 Aug 2018 01:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बड़े परदे पर किया गया रोमांस अक्सर एक्टर्स की निजी जिंदगी का हिस्सा बन जाता है। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड के लवबर्ड कहे जाने वाले एक्टर्स रणबीर और आलिया के साथ हुआ। यह दोनों एक्टर्स जल्द ही 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में रोमांस करते नजर आएंगे, लेकिन अब इनके रोमांस के किस्से रियल लाइफ का हिस्सा बन गए हैं। फिल्म के सेट के अलावा दोनों अक्सर मूवी डेट और डिनर डेट पर देखे जाते हैं। इन दोनों एक्टर्स के अफेयर की खबरों पर महेश भट्ट ने अपनी राय जाहिर की है।
विज्ञापन

2 of 5
ranbir and alia
हाल ही में मीडिया से बातचीत करते हुए महेश भट्ट ने बताया- आलिया ने हमें बहुत गर्व महसूस करवाया है। मुझे पता है कि वह प्रतिभाशाली है और उसे फिल्मों का जुनून है लेकिन एक के बाद एक फिल्म के बाद आलिया की परफॉरमेंस से आश्चर्यचकित हूं। एक पिता होने के नाते मुझे खुशी है कि आलिया सारी चीजें खुद ही कर रही है। आलिया अब बड़ी हो गई हैं और यह उनका निजी मामला है जिसे उन्हें खुद तय करना होगा। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Alia bhatt
जब मीडिया ने महेश भट्ट से पूछा कि क्या आलिया रणबीर कपूर से अगले साल शादी करने जा रही हैं इस पर उन्होंने कहा- मैंने अपने बच्चों के निजी जीवन पर कभी बात नहीं की। मुझे लगता है कि वो अडल्ट हैं और इस पर उनका अधिकार होना चाहिए। मैं उनके निजी जीवन पर पब्लिकली बात नहीं करता। इस पर उनका अधिकार है कि वो इस पर बात करना चाहते हैं या फिर चुप रहना चाहते हैं। वो अपनी जिंदगी में जो कर रहे हैं मैं उसका सम्मान करता हूं।

4 of 5
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब रणबीर से आलिया के साथ उनके रिलेशन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'सच कहूं तो मैं कोई लुक्का छिप्पी नहीं खेल रहा हूं। मैं जिंदगी के पॉजिटिव और खूबसूरत पहलू को जी रहा हूं। लेकिन आप अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में एक लिमिट तक ही बात कर सकते हैं, नहीं तो फिर आपके काम से ज्यादा लोग आपकी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हैं। दूसरों की पर्सनल लाइफ के बारे में जानने की ज्यादा उत्सुकता होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
alia ranbir
फिलहाल दोनों की शादी के बारे में  कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है लेकिन इतना तो तय है कि इन दोनों के बीच रिश्ता दोस्ती से कहीं आगे हैं। हाल ही में आलिया की फिल्म 'राजी' रिलीज हुई थी जिसने अच्छी कमाई की थी तो वहीं रणबीर की 'संजू' इस साल की सबसे हिट फिल्म बनी है। आलिया और रणबीर इन दिनों अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में बिजी हैं। 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में आलिया और रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी हैं। फिल्म की शूटिंग बुल्गारिया में हो रही हैं जहां से कई तस्वीरें सामने आई थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें