नेहा कक्कड़
- फोटो : instagram/nehakakkar
शेयर किया वीडियो...
नेहा ने अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें रोहनप्रीत और नेहा दोनों पूल साइड में केक काटते नजर आ रहे हैं। तभी नेहा रोमांटिक सान्ग 'गल्ला करिए' पर जमकर डांस करती हैं। रोहनप्रीत भी उनके साथ खूब डांस करते हैं। फैंस को नेहा का ये अंदाज बहुत पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस ने रोहनप्रीत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। नेहा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, हैप्पी बर्थडे रोहनप्रीत, और पार्टी तो आज होने वाली है शाम को...आज होगी असली पार्टी