फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Social Media: नेहा भसीन ने बीच को अनोखे अंदाज में कहा गुडबाय, आपने देखा वायरल होता वीडियो?

Wed, 11 May 2022 09:05 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
neha bhasin - फोटो : social media
पंजाबी इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर नेहा भसीन इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान रखती हैं, जो उन्होंने काफी मशक्कत और मेहनत करने के बाद कमाई है। वह अपने कई हिट गानों के लिए जानी जाती हैं। गानों के साथ-साथ उन्हें टीवी के कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' में भी देखा गया था, जिसमें उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया था। लेकिन इन सबके अलावा वह अपनी हॉट और ग्लैमरस अदाओं के लिए भी जानी जाती है। नेहा भसीन इन दिनों गोवा में वेकेशन मना रही थीं, जहां से लगातार वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर तस्वीरें अपलोड कर रही थीं। उनकी यह तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

2 of 4
नेहा भसीन - फोटो : Instagram
नेहा भसीन हाल ही में गोवा से वेकेशन बीता कर लौटी हैं। पॉपुलर सिंगर ने वेकेशन से  अपनी कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस के साथ साझा की हैं। अब उनका एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने होटल के कॉरिडोर में वॉक करती नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने वाइट कोट पैंट पहना हुआ होता है लेकिन फिर वह कोट उतारकर ब्रालेट में एकदम हॉट लुक में आ जाती हैं। इसके बाद वह येलो बिकिनी पहन समंदर किनारे वॉक करती दिख रही हैं। वीडियो में वह फ्लावर प्रिंट ड्रेस में स्विमिंग पूल के पास बैठी नारियल पानी पीती नजर आ रही हैं। वीडियो के आखिरी में नेहा होटल के कमरे में वाइट बिकिनी में अपनी फिट बॉडी फ्लॉन्ट कर रही हैं।
विज्ञापन

3 of 4
Neha Bhasin - फोटो : twitter
अपनी पूरी छुट्टी को इस वीडियो में दिखाते हुए नेहा ने इसके कैप्शन में लिखा,"डियर बीच और बिकिनी, सनशाइन देने के लिए तुम्हारा शुक्रिया। हमारे दोबारा मिलने तक यह वीडियो हमारी मुलाकात का सबूत रहेगा।" उनकी यह वीडियो जबसे इंटरनेट पर अपलोड की गई है, तभी से यह वायरल हो रही है और इसके साथ ही इसे अबतक 25 हजार लाइक्स भी मिल चुके हैं। वीडियो में नेहा काफी फिट एंड एक्टिव लग रही हैं।
विज्ञापन

4 of 4
नेहा भसीन - फोटो : सोशल मीडिया
नेहा की इस वायरल होती वीडियो में उनके कई फैंस ने कमेंट किया और अपना प्यार जताया।  अभिनेता मेयांग चांग ने भी इसपर कमेंट करते हुए लिखा,"तुम जिस तरह से कूल हो वह मुझे काफी पसंद हैं, जजिस परवाह क्यों करें बस, लाइफ एंजॉय करनी चाहिए।" इस वीडियो के अलावा, नेहा ने अपनी इंस्टाग्राम टाइमलाइन पर गोवा में उनकी छुट्टी की कई तस्वीरों और वीडियो साझा किए।
       
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें