neetu singh rishi kapoor
एक इंटरव्यू के दौरान नीतू ने बताया था कि, 'मैं पहली बार उनसे आरके स्टूडियो में मिली थी, जहां उनकी फिल्म 'बॉबी' की शूटिंग चल रही थी। लेकिन हमारी ठीक से जान- पहचान फिल्म 'जहरीला इंसान' के सेट्स पर हुई। मुझे पहली बार उनसे मिलकर बिलकुल अच्छा नहीं लगा। वो मुझे बात- बात पर टोकते रहे और मुझे लगा कि वो एक बहुत ही रूखे इंसान हैं। लेकिन फिर आहिस्ता-आहिस्ता दोस्ती हो गई और फिर शादी।'