फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुईं नीतू कपूर, अमिताभ बच्चन संग अभिनेता की थ्रोबैक तस्वीर साझा कर लिखी ये बात

Tue, 30 Mar 2021 12:57 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नीतू कपूर - फोटो : नीतू कपूर
बॉलीवुड में हमेशा से त्योहारों का बड़ा महत्व रहा है। ऐसे में होली के त्योहार पर सभी सेलेब्स ने अपने यादों के झरोखों से अपने जीवन के चुनिंदा पलों को फैंस के साथ साझा किया। इसी क्रम में होली के दिन पति ऋषि कपूर को याद करते हुए नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी नहीं बल्कि ऋषि कपूर की एक अनदेखी फोटो शेयर की।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
नीतू कपूर - फोटो : Sony Tv Instagram
इस तस्वीर में ऋषि कपूर के साथ खुद नीतू भी नजर नहीं आ रही हैं। बल्कि ऋषि कपूर अमिताभ बच्चन के साथ होली खेलते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में ऋषि और अमिताभ पूरी तरह लाल रंग में नहाए हुए हैं और दोनों मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
ऋषि कपूर, नीतू कपूर - फोटो : Instagram
इसमें अमिताभ बच्चन किसी के कंधे पर बैठकर होली मना कर रहे हैं तो ऋषि कपूर ने हाथ में एक बोतल और ग्लास पकड़ा हुआ है। इस तस्वीर को साझा करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, ‘खुद को खुशनसीब मानती हूं कि उस वक्त का तजुर्बा ले सकी जब होली खुशियों और प्यार के साथ खेली जाती थी।’

4 of 5
ऋषि कपूर, नीतू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिनों नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया। इसमें उनका अंदाज देखते ही बन रहा है। वह लाल और काले-नीले मल्टी कलर का सूट पहने हुई हैं, जिसपर भारी वर्क किया गया है। अभिनेत्री ने अपने आउटफिट को फ्लॉन्ट करते हुए वीडियो शूट करवाया है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋषि कपूर, नीतू कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि अभिनेता ऋषि कपूर का कैंसर से लंबी जंग लड़ने के बाद पिछले साल 30 अप्रैल को 67 साल की उम्र निधन हो गया था। नीतू कपूर ने बेहद दुखी होकर अभिनेता के लिए अलविदा नोट पोस्ट किया था, जिसमें लिखा था ‘हमारी कहानी अंत हुआ।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें