रिद्धिमा कपूर, नीतू कपूर
- फोटो : Instagram
नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने भी अपनी मां के इस वीडियो पर कमेंट कर लिखा, 'सो क्यूट'। वहीं मारवा हुसैन ने नीतू की तारीफ करते हुए लिखा, 'बहुत प्यारा नीतू आंटी'। इस वीडियो पर फैंस के भी जमकर कमेंट आए। एक फैन ने नीतू कपूर से पूछा कि, 'क्या मैं जान सकता हूं कि आपकी उस वक्त उम्र क्या थी? इस पर नीतू कपूर ने कहा, '8 साल'।एक और फैन ने वीडियो पर कमेंट किया, 'ये मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक हैं जिसमें आपने अभिनय किया है'। वहीं एक अन्य फैन ने लिखा कि, 'रणबीर को आपसे बहुत कुछ मिला है, खासकर आंखें'। इसके अलावा और भी कई फैंस ने उनके वीडियो पर जमकर प्यार लुटाया।