फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषि कपूर को अब तक भुला नहीं पाई हैं नीतू कपूर, तस्वीर साझा कर कहा- 'हम सभी को अपनी-अपनी लड़ाई लड़नी है'

Sun, 28 Jun 2020 11:27 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋषि कपूर, नीतू सिंह - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को निधन हो गया। ऋषि कपूर ने लंबे समय तक कैंसर जैसी बीमारी से जंग लड़ी। उनके निधन की खबर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ ही आम लोगों को भी हिलाकर रख दिया था। ऋषि कपूर को आज तक कोई भुला नहीं पाया है। जब आम लोग ही ऋषि को भुला नहीं पाए हैं तो उनके परिवार के बारे में कल्पना करना भी मुश्किल है। ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने एक बार फिर से ऋषि कपूर को याद किया है।
विज्ञापन

2 of 5
नीतू कपूर
ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर भी अपने पिता की कई तस्वीरें साझा करती रहती हैं। वहीं अब नीतू कपूर ने अपने पति की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। तस्वीर के जरिए नीतू ने बताया है कि वो अपने पति ऋषि कपूर को याद कर रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
ऋषि कपूर, नीतू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
नीतू कपूर ने जो तस्वीर साझा की है इस तस्वीर में वो ऋषि कपूर के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में नीतू ने लिखा है, 'बड़ी हो या छोटी, हमारे दिमाग में हम सभी को अपनी-अपनी लड़ाई लड़नी है। आपके पास एक बड़ा घर, सारी सुख-सुविधाएं हो सकती हैं और आप फिर भी दुखी हो सकते हैं वहीं कुछ नहीं होने पर आप सबसे ज्यादा खुश भी हो सकते हैं। ये सब आपके दिमाग में ही है।'
 

4 of 5
नीतू कपूर, ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
आगे नीतू लिखती हैं, 'सभी को जरूरत है एक स्ट्रॉन्ग दिमाग और एक बेहतर कल की उम्मीद की!!! आभार, उम्मीद के साथ जियो, मेहनत करो!!! अपनों की कद्र करो वो ही आपकी सबसे बड़ी दौलत हैं।' ये तस्वीर किसी पार्टी की है। जिसमें ऋषि कपूर सूट-बूट में नजर आ रहे हैं। तो वहीं नीतू सिंह भी पिंक कलर का सूट पहने हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋषि कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले रिद्धिमा कपूर ने भी अपने पिता की एक पुरानी तस्वीर साझा की थी। ऋषि कपूर और नीतू कपूर की ये तस्वीर अनदेखी थी। गौरतलब है कि नीतू कपूर ऋषि कपूर के अंत तक उनके साथ रही थीं। नीतू और ऋषि की जोड़ी बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल में से एक थी।

पढ़ें: अक्षय, अजय, अभिषेक और वरुण की इस महफिल में खलेगी सुशांत की कमी, आलिया भट्ट भी होंगी सवालों के सामने
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें