फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषि कपूर के निधन के पांच दिन बाद पत्नी नीतू ने लिखा इमोशनल पोस्ट, कहा- परिवार के तौर पर हमने बहुत कुछ खो दिया

Mon, 04 May 2020 10:08 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋषि कपूर, नीतू कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर के निधन के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है। उनके यूं चले जाने से उनका पूरा परिवार सदमें में है। करीब दो साल से ल्यूकेमिया (रक्त का कैंसर) से जंग लड़ रहे ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) को तबीयत बिगड़ने के बाद बुधवार को एच. एन. रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां अगले दिन सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। अब ऋषि कपूर के निधन के पांच दिन बाद नीतू कपूर ने एक इमोशनल पोस्ट लिखी है।
विज्ञापन

2 of 5
Rishi Kapoor and Neetu Kapoor - फोटो : file photo
नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने अपने इस पोस्ट में HN अस्पताल के डॉक्टरों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है। इसके साथ ही नीतू कपूर ने ऋषि कपूर की तस्वीर भी पोस्ट की। एक तस्वीर में ऋषि कपूर हंसते हुए दिख रहे हैं वहीं दूसरी तस्वीर में वह नीतू कपूर के साथ हैं। उन्होंने लिखा- एक परिवार के तौर पर हमने बहुत कुछ खोया है। लेकिन जब हम एक साथ बैठते हैं और बीते कुछ महीनों की तरफ देखते हैं तो हमें अपार आभार महसूस होता है।
विज्ञापन

3 of 5
ऋषि कपूर, नीतू सिंह - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
उन्होंने आगे लिखा- HN अस्पताल के डॉक्टरों के प्रति हमारा आभार! डॉ तरंग ज्ञानचंदानी की अगुवाई में डॉक्टरों, भाइयों और नर्सों की पूरी टीम ने मेरे पति का इलाज किया जैसे वह उनके अपने थे। उन्होंने हमें इस तरह सलाह दी जैसे हम उनके अपने थे और इन सब के लिए और मैं तहे दिल से धन्यवाद देती हूं। 
 

4 of 5
neetu kapoor, ranbir kapoor - फोटो : social media
इससे पहले नीतू कपूर ने एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने लिखा- End of our story यानी हमारी कहानी का अंत। नीतू का यह मैसेज काफी भावुक कर देने वाला था। ऋषि कपूर के यूं चले जाने से उनका पूरा परिवार टूट गया है। ऋषि कपूर के निधन के चौथे दिन प्रेयर मीट रखी गई। जिसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई थी। इस तस्वीर में नीतू कपूर के साथ रणबीर बैठे हुए नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ranbir Kapoor - फोटो : Social Media
बता दें ऋषि कपूर का मुंबई के चंदनवाड़ी स्थित श्मशान घाट में 1 मई को अंतिम संस्कार कर दिया गया है। ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में कुल 20 लोगों के शामिल होने की इजाजत थी। ऋषि कपूर की अस्थियों को मुंबई में बाणगंगा में विसर्जित किया गया। इस मौके पर रणबीर कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी ने पूजा में भाग लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें