फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia-Ranbir: कपूर परिवार ने साथ मिलकर किया नए साल का स्वागत, देखें रणबीर-आलिया और राहा की खूबसूरत तस्वीरें

Wed, 01 Jan 2025 08:24 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने पूरे परिवार के साथ नए साल का स्वागत किया है। इस जश्न की तस्वीरें नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
आलिया भट्ट, नीतू कपूर, रणबीर कपूर संग कपूर परिवार - फोटो : इंस्टाग्राम @neetu54
साल 2024 के खत्म होने के साथ ही, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपने परिवार के साथ खूबसूरत पल बिताए। इन खूबसूरत पलों की तस्वीर नीतू कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है। तस्वीर में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ब्लैक कपड़ों में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
समारा, रिद्धिमा, नीतू कपूर, रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @neetu54
तस्वीर में साथ दिखा कपूर परिवार
तस्वीर में सोनी राजदान, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और राहा नजर आ रही हैं। तस्वीर में रिद्धिमा कपूर के साथ उनकी बेटी समारा भी दिखाई दे रही हैं। नीतू कपूर ने फैंस को नए साल की बधाई दी है।
 


 
विज्ञापन

3 of 6
समारा, रिद्धिमा और नीतू कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @neetu54
रिद्धिमा कपूर ने साझा की तस्वीरें
रिद्धिमा कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नए साल के समारोह की तस्वीरें साझा की हैं। इसमें रिद्धिमा कपूर अपने पति के साथ नजर आ रही हैं। रिद्धिमा कपूर ने लिखा, पार्टी अभी शुरू हुई है। साल 2025 चमकने के लिए तैयार है। इंस्टाग्राम फैमली को नए साल की शुभकामनाएं।
 

4 of 6
आलिया भट्ट, नीतू कपूर, रणबीर कपूर संग कपूर परिवार - फोटो : इंस्टाग्राम @neetu54
सोनी राजदान ने भी साझा की अपनी तस्वीर
न्यू ईयर की इस पार्टी से सोनी राजदान ने भी तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों को फैंस ने बहुत पसंद किया है।
 
विज्ञापन

5 of 6
आलिया भट्ट, नीतू कपूर और रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
आलिया रणबीर का वीडियो वायरल
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें रात के 12 बजते ही रणबीर कपूर आलिया भट्ट के पास आते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रिद्धिमा कपूर, नीतू कपूर, रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @neetu54
रणबीर, आलिया और नीतू कपूर ने की ट्यूनिंग
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और नीतू कपूर ने नए साल में ट्यूनिंग की। तीनों सितारे काले रंग के कपड़ों में नजर आ रहे हैं। रणबीर कपूर की गोद में राहा की तस्वीर को फैंस ने बहुत पसंद किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें