Welcome 2025: साल 2025 में हिंदी सिनेमा के बहुत महत्वपूर्ण है। इस साल 12 महीने और बड़ी 12 फिल्में रिलीज होंगी, जिनसे न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री की दिशा तय होगी, बल्कि इन फिल्मों के जरिए यह देखने को मिलेगा कि क्या फ्रेंचाइजी फिल्मों का दबदबा कायम रहेगा या फिर नए चेहरे और कंटेंट का जादू दर्शकों को आकर्षित करेगा।
विज्ञापन
1 of 13
साल 2025 की आगामी हिंदी फिल्में
- फोटो : अमर उजाला
साल 2025 में हिंदी सिनेमा क्या और कौन से गुल खिलाने वाला है, इसकी पहली झलक साल के पहले महीने से ही मिलनी शुरू हो जाएगी। इसके बाद जनवरी से लेकर दिसंबर तक रिलीज की कतार में लगी इन 12 फिल्मों पर हिंदी सिनेमा की न सिर्फ आस टिकी है, बल्कि इन्हीं फिल्मों से मुंबई फिल्म इंडस्ट्री की दिशा भी तय होने वाली है।
विज्ञापन
2 of 13
'आजाद' फिल्म पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम @ajaydevgn
जनवरी 17: आजाद
अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी राशा और अभिनेता अजय देवगन के भांजे अमन देवगन फिल्म ‘आजाद’ से बड़े परदे पर डेब्यू करने जा रहे हैं। अजय की बहन नीलम के बेटे अमन ने भी अपने मामा की तरह एक्शन को ही अपनी पहली सीढ़ी बनाया है। फिल्म के निर्देशक हैं अभिषेक कपूर जिनकी पिछली तीन फिल्में ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’, ‘केदारनाथ’ और ‘फितूर’ रही हैं। यह भी पढ़ें- South Vs Bollywood: बोनी कपूर का अनादर करने के लिए नागा वामसी पर भड़के संजय गुप्ता, विवाद में कूदे हंसल मेहता
विज्ञापन
3 of 13
लवयापा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फरवरी 07: लवयापा
प्रदीप रंगनाथन की तमिल फिल्म ‘लव टुडे’ की रीमेक के तौर पर बनी रही फिल्म ‘लवयापा’ से अभिनेता आमिर खान के बेटे जुनैद की बड़े परदे पर बोहनी हो रही है। जुनैद की पहली फिल्म ‘महाराज’ है लेकिन ये सीधे ओटीटी पर रिलीज हो गई। फिल्म ‘लवयापा’ को आमिर के पुराने सहयोगी अद्वैत चंदन ने निर्देशित किया है। इसी फिल्म से निर्माता बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर बड़े परदे पर डेब्यू करेंगी। यह भी पढ़ें- SSMB 29: इस ऐतिहासिक जगह पर होगी 'एसएसएमबी 29' की शूटिंग, एसएस राजामौली और महश बाबू ने बनाई यह योजना
4 of 13
सिकंदर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मार्च 28: सिकंदर
अभिनेता सलमान खान नए साल में नजर आएंगे फिल्म ‘सिकंदर’ में। हिंदी में ‘गजनी’ और ‘जय हो’ जैसी फिल्में निर्देशित कर चुके ए आर मुरुगदास की इस फिल्म में सलमान खान का एक्शन अवतार ही दिखेगा। निर्माता साजिद नाडियाडवाला की इस फिल्म में फिल्म ‘पुष्पा’, ‘पुष्पा 2’ और ‘एनिमल’ की हीरोइन रश्मिका मंदाना फीमेल लीड कर रही हैं।
विज्ञापन
5 of 13
जाट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अप्रैल 10: जाट
फिल्म ‘गदर 2’ की सफलता के बाद सनी देओल की ये अगली फिल्म है। ‘पुष्पा’ सीरीज बनाने वाली साउथ सिनेमा की कंपनी मैत्री मूवी मेकर्स ने निर्देशक गोपीचंद मलीनेनी की इस फिल्म में भी पैसा लगाया है। रेजिना कसांड्रा और संयमी खेर फिल्म की हीरोइन हैं और रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह व उपेंद्र लिमये जैसे दमदार कलाकार भी इस फिल्म में अहम भूमिकाएं निभा रहे हैं।
विज्ञापन
6 of 13
रेड 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मई 01: रेड 2
अजय देवगन की साल की दूसरी फिल्म ‘रेड 2’ मजदूर दिवस यानी 1 मई को रिलीज होगी। भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी के किरदार में अजय देवगन फिल्म ‘रेड’ के अपने किरदार को ही निर्देशक राज कुमार गुप्ता की इस फिल्म में आगे बढ़ाते दिखेंगे। फिल्म की हीरोइन वाणी कपूर हैं और उनके साथ रितेश देशमुख व रजत कपूर ने भी फिल्म में अहम किरदार निभाए हैं।
विज्ञापन
7 of 13
हाउसफुल 5
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जून 06: हाउसफुल 5
अक्षय कुमार के करिश्मे का नए साल में पहला इम्तिहान जून की गर्मियों में फिल्म ‘हाउसफुल 5’ से होगा। इस फिल्म में उनके साथ सितारों की पूरी बरात है, जिसमें शामिल हैं, जैकलीन फर्नांडीज, रितेश देशमुख, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, नरगिस फखरी, नाना पाटेकर, डीनो मोरिया और फरदीन खान आदि। तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के निर्माता भी साजिद नाडियाडवाला ही हैं।
8 of 13
परमसुंदरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जुलाई 25: परमसुंदरी
हिंदी सिनेमा के दो फ्लॉप सितारे मॉनसून के मौसम में दर्शकों की दुआओं की बारिश का इंतजार करते नजर आएंगे निर्माता दिनेश विजन की फिल्म ‘परम सुंदरी’ में। ‘एक दूजे के लिए’ और ‘2 स्टेट्स’ जैसी उत्तर और दक्षिण की इस कहानी में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर को एक हिट फिल्म दिलाने की जिम्मेदारी उठाई है निर्देशक तुषार जलोटा ने जिनकी पिछली फिल्म ‘दसवी’ रही है।
9 of 13
वॉर 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अगस्त 14: वॉर 2
फिल्म ‘वॉर’ की शानदार कामयाबी के बाद अभिनेता ऋतिक रोशन यशराज स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘वॉर 2’ से नए साल में नया करिश्मा दिखाने की कोशिश करते नजर आएंगे। उनके साथ इस बार साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर भी हैं। फिल्म के निर्देशन की कमान संभाली है अयान मुखर्जी ने जिनकी पिछली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र: शिवा’ ने दुनिया भर में काफी शोहरत पाई थी।
10 of 13
बागी 4
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सितंबर 05: बागी 4
अपने ही लॉन्च किए स्टार किड टाइगर श्रॉफ का करियर बचाने की एक और कोशिश निर्माता साजिद नाडियाडवाला करने जा रहे फिल्म ‘बागी 4’ में। इस फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्म समेत टाइगर की साल 2019 के बाद से कोई फिल्म हिट नहीं हुई है। टाइगर की इस फिल्म से पूर्व विश्व सुंदरी हरनाज संधू हिंदी सिनेमा में कदम रख रही हैं। उनके साथ पंजाबी सिनेमा की हिट हीरोइन सोनम बाजवा और संजय दत्त भी दिखेंगे। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी ए हर्षा को मिली है।
11 of 13
है जवानी तो इश्क होना है
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अक्तूबर 02: है जवानी तो इश्क होना है
अपने सार्वजनिक व्यवहार के चलते दर्शकों का प्यार खो चुके अभिनेता वरुण धवन का साल 2025 में एक और बड़ा इम्तिहान अपने पिता डेविड धवन निर्देशित फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में होने जा रहा है। फिल्म को म्यूजिक कंपनी टिप्स बना रही है और इसकी हीरोइन हैं पूजा हेगड़े जिनकी अरसे से कोई भी फिल्म बड़ी हिट नहीं हो सकी है।
12 of 13
दे दे प्यार दे 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नवंबर 14: दे दे प्यार दे 2
अजय देवगन की साल की तीसरी फिल्म होगी ‘दे दे प्यार दे 2’, जिसमें वह फिर से रकुलप्रीत सिंह के साथ उम्र के फासले वाली एक प्रेम कहानी जीते नजर आएंगे। इस बार उनके साथ फिल्म में अभिनेता आर माधवन और अनिल कपूर भी दिलचस्प किरदारों में दिखेंगे। फिल्म के निर्देशक हैं, अंशुल शर्मा।
साल का सबसे बड़ा जुआ यशराज फिल्म्स खेलेगा अपनी क्रिसमस रिलीज ‘अल्फा’ पर। यशराज स्पाई यूनिवर्स की ये पहली महिला प्रधान फिल्म है जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ पर ही पूरा दारोमदार है। ‘द रेलवे मेन’ निर्देशित करने वाले शिव रवैल इस फिल्म से बड़े परदे पर अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं। फिल्म में यशराज स्पाई यूनिवर्स की दूसरी फिल्मों के कुछ किरदारों की मेहमान भूमिकाएं होने की खबरें हैं। संबंधित वीडियो