फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'संजू' हिट होते ही रणबीर ने इस खास जगह मनाया नीतू कपूर का बर्थडे, नहीं पहुंचीं आलिया

Mon, 09 Jul 2018 10:23 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Neetu Kapoor birthday
'संजू' फिल्म के सुपरहिट होते ही कपूर खानदान के पैर जमीं पर नहीं टिक रहे और जब मौका नीतू कपूर के जन्मदिन का हो तो, बात ही कुछ और है। इन दिनों रणबीर कपूर अपने पूर परिवार के साथ पेरिस में है जहां पर उन्होंने नीतू कपूर का बर्थडे खूब धूमधाम से मनाया। पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि नीतू कपूर के बर्थडे के जश्न में हिस्सा लेने आलिया जाएंगी लेकिन तस्वीरों में वह नहीं दिखाई दीं। 
विज्ञापन

2 of 5
Neetu Kapoor birthday
जन्मदिन की तस्वीरों को नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें पूरा कपूर खानदान एक साथ नजर आ रहा है। बर्थडे सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर रिद्धिमा ने शेयर की है। एक तस्वीर में पूरा परिवार टेबल पर एक साथ बैठा हुआ है तो वहीं दूसरी तस्वीर में पूरा परिवार पेरिस घूमता हुआ नजर आ रहा है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Neetu Kapoor birthday
इन तस्वीरों में नीतू, ऋषि, रणबीर और रिद्धिमा के अलावा उनके पति भरत साहनी और कृष्णा कपूर भी नजर आईं जो कि रणबीर कपूर की दादी हैं। सोशल मीडिया पर नीतू कपूर के जन्मदिन के जश्न के कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में रिद्धिमा केक लेकर आती हुई दिखाई दे रही हैं तो वहीं बाकी सभी लोग तालियां बजाकर नीतू को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहे हैं।
 

4 of 5
Neetu Kapoor birthday
वैसे तो हर बार ही नीतू कपूर के जन्मदिन को धूमधाम से मनाया जाता है लेकिन इस बार के जश्न का मजा रणबीर की वजह से दोगुना हो गया। रणबीर की 'संजू' को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं लेकिन उसकी कमाई अभी भी जारी है। इस फिल्म में न केवल रणबीर कपूर की एक्टिंग की जमकर तारीफ की जा रही हैं बल्कि उनके करियर को नई उड़ान मिल गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ranbir and alia
नीतू कपूर के जन्मदिन से एक दिन पहले रणबीर आलिया के परिवार से मिलने देर रात उनके घर गए थे। इस मुलाकात के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि आलिया भी पेरिस जा सकती है लेकिन वह नहीं पहुंचीं। कहा जा रहा है कि आलिया 'कलंक' फिल्म के पहले शिड्यूल की शूटिंग में बिजी थी जिस वजह से वह इस जश्न का हिस्सा नहीं बन सकींं। आपको बता दें, बीते कुछ वक्त से आलिया और रणबीर के अफेयर की खबरें काफी सुर्खियों में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें