फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित फोटोशूट को लेकर अचानक चर्चा में आई थीं ये एक्ट्रेस, ब्रेकअप से भी बटोरीं सुर्खियां

Wed, 19 Jun 2019 12:13 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Randeep Hooda Neetu Chandra - फोटो : social media
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू चंद्रा का 20 जून को जन्मदिन होता है। नीतू का जन्म साल 1984 में हुआ था। नीतू ने बॉलीवुड के अलावा तेलुगू, तमिल और कन्नड़ सिनेमा के कई फिल्मों में भी काम किया है। वह 'ट्रैफिक सिग्नल', 'वन टू थ्री', 'रण', 'अपार्टमेंट' जैसी कई हिंदी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
neetu chandra - फोटो : file photo
नीतू चंद्रा ने साल 1997 में वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप हांगकांग में भारत का नाम ऊंचा किया। नीतू ने कॉलेज के वक्त से ही पार्ट टाइम मॉडलिंग शुरू कर दी थी, जिसके बाद वो कई जानी-मानी कंपनियों के विज्ञापनों में भी नजर आई। नीतू चंद्रा का विवादों से भी काफी नाता रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
NEETU CHANDRA - फोटो : file photo
साल 2009 में नीतू चंद्रा को उस समय काफी मुसीबतों का समाना करना पड़ा जब उन्होंने एक मैगजीन के लिए बोल्ड और विवादित फोटोशूट करवाया था। जब ये फोटोशूट हो रहा था तब कुछ लोगों ने इसका काफी ज्यादा विरोध किया था। इसके बाद इस फोटोशूट को बंद करा दिया था।

4 of 5
neetu chandra - फोटो : file photo
नीतू अपनी लव लाइफ की वजह से भी हमेशा ही सुर्खियों में रही हैं। मीडिया रिपोट्स की मानें तो नीतू चंद्रा का अफेयर एक्टर रणदीप हुड्डा के साथ रहा था। दोनों को अक्सर साथ में देखा गया जाता था। जिसके बाद ऐसी खबरें आने लगीं कि नीतू चंद्रा और रणदीप हुड्डा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि बाद में इन दोनों का अफेयर ज्यादा देर तक नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
neetu chandra - फोटो : file photo
मीडिया की खबरों के अनुसार नीतू चंद्रा का रणदीप हुड्डा के साथ ब्रेकअप हो गया था। हालांकि नीतू चंद्रा ने इस मामले में कभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया था। वहीं नीतू ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू साल 2005 में अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की फिल्म गरम-मसाला से किया था। इस फिल्म के बाद उन्होंने तमिल सिनेमा की तरफ अपना रुख कर लिया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें