फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में अर्जुन के 'बाजीराव' की तरह दिखने पर नीता का बयान,कहा- इतिहास नहीं बदल सकती

Wed, 13 Nov 2019 12:31 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रणवीर, नीता और अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ वक्त पहले ही फिल्म 'पानीपत' के पोस्टर्स रिलीज किए गए थे। वहीं उसके बाद फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। लेकिन दोनों ही बार अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। पोस्टर्स से लेकर ट्रेलर तक में सोशल मीडिया यूजर्स अर्जुन को बाजीराव मस्तानी के रणवीर सिंह की कॉपी बताते रहे। ऐसे में अब फिल्म की कॉस्ट्यूम डिजाइनर और मशूहर फैशन स्टाइलिस्ट नीता लुल्ला का रिएक्शन आया है।
विज्ञापन

2 of 6
neeta lulla
दरअसल फिल्म पानीपत के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन मशूहर फैशन स्टाइलिस्ट नीता लुल्ला ने किए हैं। ऐसे में जब बाजीराव मस्तानी के रणवीर सिंह की तरह दिखने पर अर्जुन को दिखने पर अर्जुन को ट्रोल किया तो नीता उनके बचाव में आ गई हैं।
विज्ञापन

3 of 6
'पानीपत' में अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
नीता ने कहा, 'जब में गोवारिकर के साथ काम करती हूं, तब मैं एक कॉस्ट्यूम डिजाइनर नहीं बल्कि कॉस्ट्यूम टेक्निशियन हो जाती हूं। वो आपको पूरी आजादी देते हैं, किसी ऐतिहासिक फिल्म में काम करना मतलब उसकी स्क्रिप्ट को कई बार पढ़ना ताकि कहानी के किरदारों को समझा जा सके। आप कैरेक्टर्स को कपड़े पहनाते हैं ना कि एक्टर्स को।'

4 of 6
Panipat - फोटो : social mumbai
नीता ने आगे कहा, 'पानीपत की लड़ाई बाजीराव मस्तानी के समय की बात है। तो फिर मैं कैसे कुछ बदल सकती हूं, फिल्म में अर्जुन कपूर का कैरेक्टर सदाशिवराव भाऊ का है जो कि बाजीराव पेशवा के भतीजे हैं। पार्वती बाई सदाशिवराव की पत्नी हैं। मैं कॉस्ट्यूम्स को अलग दिखाने के लिए इतिहास नहीं बदल सकती।'
विज्ञापन

5 of 6
पानीपत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं अर्जुन को लेकर नीता ने कहा, 'हम बहुत गर्मी में शूटिंग कर रहे थे और सैनिक के लुक में अर्जुन को काफी वजनी कपड़े पहनने थे। लेकिन हम कुछ नहीं कर सकते थे।' इसके अलावा कृति के बारे में बात करते हुए नीता ने कहा, 'हमने कोल्हापुर और पुणे से साड़ियां उठाई और फिर मैंने प्रिंट्स मिक्स किए और उन्हें दोबारा सिला।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
panipat
गौरतलब है कि फिल्म पानीपत का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर कर रहे हैं। फिल्म में अर्जुन कपूर, संजय दत्त, कीर्ति सेनन, मोहनीस बहल, पद्मिनी कोल्हापुरी, जीनत अमान मुख्य किरदार में हैं। वहीं फिल्म पानीपत के तीसरे युद्ध पर आधारित है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें