फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chanakya Movie Shelved: नीरज पांडे की महत्वाकांक्षी फिल्म ‘चाणक्य’ बंद, अजय देवगन के साथ बनेगी दूसरी फिल्म

Wed, 19 Oct 2022 04:56 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
चार साल पहले साल 2018 में घोषित निर्देशक नीरज पांडे की ऐतिहासिक फिल्म ‘चाणक्य’ बंद हो गई है। हाल ही में अभिनेता अजय देवगन की सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट से इस बात की उम्मीद जगी थी कि हिंदी सिनेमा के दर्शक चाणक्य नीति पर आधारित ये फिल्म जल्द ही बड़े परदे पर देख पाएंगे लेकिन ऐसा होने नहीं जा रहा है। अजय देवगन जल्द ही निर्देशक नीरज पांडे के साथ जो फिल्म शुरू करने जा रहे हैं वह ‘चाणक्य’ नहीं है।
विज्ञापन

2 of 5
नीरज पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ‘चाणक्य’ को शुरू करने का एलान 2018 में किया गया था। नीरज पांडे ने इस फिल्म को साल 2020 के आखिर में शुरू करने की तैयारी की थी। लेकिन तब से इस फिल्म की शूटिंग खिसकते खिसकते अब उस मोड़ पर आ गई है, जहां इस फिल्म से जुड़े अधिकतर लोगों ने इसे बंद कर देने में ही भलाई समझी है। फिल्म की पटकथा को लेकर बौद्धिक संपदा अधिकारों का कुछ मसला भी सुनने में आया है।

Vivaad Bollywood Ke: जब ईशा देओल के गुस्से की शिकार हुईं अमृता राव, थप्पड़ तक पहुंच गई थी बात
विज्ञापन

3 of 5
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ‘चाणक्य’ को लेकर नीरज पांडे से आखिरी बार ‘स्पेशल ऑप्स 1.5’ की रिलीज के समय बात हुई थी तो उनका कहना था कि इस फिल्म के बारे में इसके शुरू होने पर ही वह बात करना पसंद करेंगे। वहीं, अजय देवगन ने भी हाल के दिनों तक इस बारे में सवाल करने पर यही कहा कि ‘चाणक्य’ के लिए उनकी हां अब भी कायम है, बस फिल्म शुरू कब होगी, इस बारे में वह सारी बात फिल्म के मेकर्स पर छोड़ देते रहे हैं।

Thank God: कानूनी पचड़ों में फंसी अजय-सिद्धार्थ की थैंक गॉड, 21 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

4 of 5
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
लेकिन सूत्र बताते हैं कि नीरज पांडे के निर्देशन में अजय देवगन ने जिस फिल्म के लिए हाल ही में घोषणा की है, वह फिल्म अब फिल्म ‘चाणक्य’ नहीं होगी। अजय देवगन फिलहाल फिल्म ‘भोला’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके बाद वह अपने होम प्रोडक्शन की एक मेगा बजट फिल्म पर भी काम शुरू करने वाले हैं। फिल्म ‘चाणक्य’ को भी बड़े परदे पर बनाने की लंबे समय से चर्चा चलती रही है? इस प्रोजेक्ट से शुरू में लेखक, निर्देशक चंद्र प्रकाश द्विवेदी भी जुड़े रहे हैं।

South Vs Bollywood: इस साल रिलीज हुई साउथ और बॉलीवुड की ये कम बजट की फिल्में, देखिए बॉक्स ऑफिस पर कौन रहा आगे
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ‘पृथ्वीराज’ की रिलीज से पहले चंद्र प्रकाश द्विवेदी ने फिल्म ‘चाणक्य’ के बारे में बताया था, ‘निर्देशक नीरज पांडे इस विषय पर फिल्म बनाने के इच्छुक रहे हैं। उन्होंने इसे लेकर मेरे साथ काफी शोध भी किया। मुझसे जो पुस्तकें मांगी वे भी मैंने उन्हें उपलब्ध कराईं। चाणक्य लोक का विषय है। उनके बारे में तमाम तरह की जानकारियां भी लोक में उपलब्ध हैं। लेकिन, चाणक्य एक विचार का भी नाम है, यह कम लोगों को समझ आया है। यह फिल्म दो भागों में बननी थी। एक भाग का निर्देशन मुझे करना था और एक का नीरज पांडे को। अजय देवगन को इस फिल्म में चाणक्य बनना था। मेरी जानकारी इस प्रोजेक्ट को लेकर बस यहीं तक है।’

10 years Of SOTY: 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' ने पूरे किए 10 साल, करण जौहर ने आलिया, सिड और वरुण के लिए लिखा भावुक नोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें