फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Home Bound: सोमेन मिश्रा ने साझा की ‘होमबाउंड’ की मेकिंग की दिलचस्प कहानी, टीम के साथ खुशियां मनाते दिखे घेवन

Fri, 11 Apr 2025 11:07 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Home Bound Team Celebration: फिल्म निर्देशक नीरज घेवन की फिल्म होमबाउंड को कान फिल्म फेस्टिवल में जगह मिल गई है। इसी बात से खुश फिल्म के निर्माता सोमेन मिश्रा ने आज सोशल मीडिया पर पूरी टीम के साथ खास सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं और साथ ही एक लंबा नोट भी लिखा है।
 
विज्ञापन
1 of 5
होमबाउंड की टीम ने मनाया जश्न - फोटो : फेसबुक - somen.mishra
नीरज घेवन की दूसरी फिल्म को लेकर लंबे समय से इंतजार था। उनकी पहली फिल्म 'मसान' को रिलीज हुए एक दशक बीत चुका है। उनकी नई फिल्म 'होमबाउंड' को कान फिल्म फेस्टिवल में जगह मिली गई है और यह खबर फिल्म की पूरी टीम के लिए खुशी की बात है। पूरी टीम ने मिलकर इसका जश्न मनाया और फिल्म के निर्माता सोमेन मिश्रा ने सोशल मीडिया पर जश्न की तस्वीरें शेयर की हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
नीरज और सोमेन ने पूरी टीम के साथ काटा केक - फोटो : फेसबुक - somen.mishra
सोमेन ने फेसबुक पर शेयर कीं तस्वीरें
सोमेन मिश्रा ने आज फेसबुक पर लिखा, ''इस फिल्म की शुरुआत 2019 में हुई, जब नीरज और मैंने एक स्क्रिप्ट पर काम शुरू किया था। वरुण ग्रोवर उस वक्त स्क्रिप्ट लिख रहे थे। दो साल तक मेहनत करने के बाद वह प्रोजेक्ट कुछ कारणों से आगे नहीं बढ़ पाया। फिर 2020 में एक नई कहानी सामने आई। मैंने सोचा कि इसे नीरज से बेहतर कोई नहीं बना सकता। नीरज ने इस कहानी को अपनाया और लिखना शुरू किया। बाद में सुमित रॉय, वरुण ग्रोवर और श्रीधर दुबे ने संवादों में अपना योगदान दिया।
विज्ञापन

3 of 5
होमबाउंड को कान फिल्म फेस्टिवल में मिली जगह - फोटो : फेसबुक - somen.mishra
कैसे लिखी गई फिल्म की कहानी 
सोमेन ने आगे लिखा, ''पांच साल की मेहनत के बाद आज हम इस मुकाम पर हैं। स्क्रिप्ट लिखने से लेकर कहानी को तैयार करने तक, हर कदम में समय और मेहनत लगी। कई ड्राफ्ट बने, कई बार बदलाव हुए और इस दौरान कई दूसरी स्क्रिप्ट्स पर भी काम चलता रहा। लेकिन जब कान जैसी उपलब्धि मिलती है, तो सारी मेहनत सार्थक लगती है।''

4 of 5
विशाल जेठवा और ईशान खट्टर ने पूरी टीम के साथ काटा केक - फोटो : फेसबुक - somen.mishra
सोमेन ने पूरी टीम को दी शुभकामनाएं
सोमेन ने पूरी टीम को इसकी बधाई दी और लिखा, ''इस मौके पर मैं होमबाउंड की पूरी टीम को बधाई देता हूं। नीरज, सुमित, वरुण, श्रीधर, प्रतीक शाह, नितिन बैद, ख्याति, रोहित चतुर्वेदी, इबाद, और बाकी सभी को बधाई। ईशान खट्टर, विशाल जेठवा, जान्हवी कपूर और पूरी कास्ट को भी शुभकामनाएं। करण जौहर का भी शुक्रिया, जिन्होंने हमेशा साथ दिया। यह एक ऐसी जीत है, जो सालों की मेहनत का फल है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोमेन ने फेसबुक पर शेयर की दिलचस्प तस्वीरें - फोटो : फेसबुक - somen.mishra
फिल्म होमबाउंड की स्टार कास्ट
फिल्म होमबाउंड का निर्देशन नीरज घेवन ने किया है और फिल्म के निर्माता करण जौहर और सोमेन मिश्रा हैं। इस फिल्म में जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर ने मुख्य भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़ें:
Hanuman: ओटीटी पर इन 5 फिल्मों-सीरीज में देखिए राम भक्त हनुमान की लीला, चमत्कार देख आप भी कहेंगे जय श्री राम..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें