फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीना गुप्ता को फिल्म 'सांड की आंख' में कास्ट करना चाहते थे अनुराग कश्यप, इस वजह से बदलना पड़ा फैसला

Sun, 19 Jan 2020 03:33 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नीना गुप्ता - फोटो : amar ujala, mumbai
नीना गुप्ता ने पिछले दिनों कई हिट फिल्मों में काम किया है । फिल्मों में मां का रोल करके भी वो अपनी अदाकारी की अमिट छाप छोड़ती हैं । इसके अलावा नीना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं । पिछले दिनों फिल्म 'सांड की आंख' में किरदार निभाने को लेकर उनका बयान आया था । इस फिल्म में तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर ने बूढ़ी औरतों का किरदार निभाया था । 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
neena gupta - फोटो : social media
नीना गुप्ता ने एक बार फिर फिल्म 'सांड की आंख' की कास्ट को लेकर सवाल उठाए हैं, जिसकी वजह से वो सुर्खियों में आ गई हैं। नीना गुप्ता ने एक इंटरव्यू में 'सांड की आंख' को लेकर खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा कि अनुराग कश्यप फिल्म के लिए उन्हें कास्ट करना चाहते थे, लेकिन फाइनेंसर्स चाहते थे कि फिल्म में कोई यंग एक्टर्स हों।
 
विज्ञापन

3 of 5
neena gupta - फोटो : instagram
नीना ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री एक बिजनेस है । उन्होंने बताया कि जब अनुराग कश्यप ने फिल्म का एलान किया था तो उन्हें बुलाया गया और कहा था कि वो यह रोल कर सकती हैं। अनुराग कश्यप किसी बड़ी उम्र की एक्ट्रेस को इसके लिए कास्ट करना चाहते थे, लेकिन फाइनेंसर्स ने यंग एक्टर्स को लेने के लिए दबाव डाला।


4 of 5
saand ki aankh - फोटो : social media
इसके बाद तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर को फिल्म में कास्ट किया गया। फिल्म रिलीज के दौरान भी नीना गुप्ता ने सवाल उठाए थे और ट्वीट कर कहा था- 'हमारी उम्र के रोल तो हमें करने दो।' इसके बाद सोशल मीडिया पर फिल्म कास्ट को लेकर बहस छिड़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Neena Gupta - फोटो : Social Media
नीना गुप्ता ने कहा कि उन्होंने कम उम्र में भी बड़ी उम्र की औरतों के किरदार निभाए थे और वो अभी उनकी उम्र से छोटे किरदार निभा रही हैं। नीना गुप्ता का कहना है कि कई रोल यंग एक्टर्स के लिए है, जबकि कुछ रोल ओल्डर एक्टर्स के लिए होते हैं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें