फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालों बाद नीना गुप्ता का छलका दर्द, कहा- 'शादीशुदा मर्दों से कभी प्यार मत करना'

Tue, 03 Mar 2020 12:48 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
neena gupta - फोटो : social media
नीना गुप्ता 60 की उम्र में भी फिल्मों में एक्टिव हैं । हाल ही में नीना फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में नजर आई थीं । फिल्म में नीना ने एक्टर गजराज राव की पत्नी का किरदार निभाया था । नीना फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं । नीना की बोल्ड तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं । हाल ही में नीना रिश्तों को लेकर बात करती नजर आईं ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
neena gupta - फोटो : social media
इन दिनों नीना उत्तराखंड में छुटि्टयां बिता रही हैं । नीना ने वहां से अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट किया है । इसमें उन्होंने लड़कियों और महिलाओं को सलाह देते हुए कहा कि कभी किसी शादीशुदा मर्द के प्यार में ना पड़ें । विडियो में नीना अपने निजी अनुभवों को साझा कर रही हैं ।
विज्ञापन

3 of 5
neena gupta - फोटो : social media
उन्होंने बताया कि शादीशुदा मर्द से अफेयर होने के बाद कई ऐसी परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है जिसका अंत बुरा होता है । उन्होंने कहा, 'आप उसके साथ ज्यादा नाइट स्पेंड करना चाहते हैं । फिर आप उनसे शादी करना चाहते हो और आप उसको प्रेशर बनाओगे कि डाइवोर्स करो और शादी करो। आपको गुस्सा आने लग जाता है।'
 

4 of 5
neena gupta - फोटो : social media
'कभी-कभी आपका मन करता है कि आप उसकी वाइफ को भी फोन करो और उसे बताऊं कि उसका पति कैसा है। फिर मन कहता है कि छोड़ो यार मुझे इन कॉम्पलिकेशन में नहीं पड़ना है। सच कहूं तो कभी किसी शादीशुदा आदमी से प्यार मत करना। मैंने ऐसा किया है, मैंने बहुत कुछ झेला है इसलिए मैं आप सभी को कह रही हूं कि प्लीज कभी ऐसा मत करना।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vivian Richards and Neena Gupta - फोटो : file photo
बता दें कि नीना अपने करियर की शुरुआत में वेस्ट इंडीज के मास्टर क्रिकेटर विवियन रिचर्ड के प्यार में पड़ गई थीं । लंबे समय तक दोनों का अफेयर रहा था । शादी से पहले ही नीना प्रेग्नेंट हो गई थीं जिसके बाद उनका रिश्ता खत्म हो गया । नीना की एक बेटी है जिसका नाम मसाबा गुप्ता है । नीना ने सिंगल मदर बन अपनी बेटी को पाला ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें