फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन की वजह से किसी फंक्शन में नहीं जा पा रही ये 60 वर्षीय अभिनेत्री, घर पर ही सोने का हार पहनकर कही ये बात

Wed, 25 Mar 2020 07:45 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नीना गुप्ता - फोटो : Social Media
इन दिनों 21 दिन के लॉकडाउन की वजह से सभी सेलिब्रिटीज घर के अंदर की कैद हैं। ऐसे में इन सेलेब्स ने अपने टाइमपास का सबसे अच्छा जरिया ढूंढा है सोशल मीडिया। ये सेलेब्स हर रोज सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ पैन्स के साथ साझा करते हैं। वहीं बात करें अभिनेत्री नीना गुप्ता की तो नीना सोशल मीडिया पर वैसे भी काफी एक्टिव रहती हैं। अब हाल ही में नीना ने लॉकडाउन के दौरान एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो की खासियत है नीना के गले में दिख रहा 'सोने का हार'।
विज्ञापन

2 of 5
neena gupta - फोटो : social media
नीना अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए की पोस्ट साझा करती रहती हैं। ऐसे में हाल ही में एक और पोस्ट नीना ने सोशल मीडिया पर साझा की है। इस पोस्ट में नीना काले रंग की ड्रेस पहनी हुई हैं इसके साथ उन्होंने एक सोने का हार भी पहना हुआ है। वीडियो में नीना बता रही हैं कि वो सोने का हार पहनकर सोशल मीडिया पर दिखावा कर रही हैं। वडियो को नीना ने कैप्शन दिया है, 'सच कहूं तो 14'।
विज्ञापन

3 of 5
Neena Gupta - फोटो : Instagram
इस वीडियो में नीना कह रही हैं, 'सच कहूं तो मैंने जो जेवर पहना है इसे कहते हैं हार। पिछले काफी सालों से मुझे मन था कि एक ऐसा हार मेरे पास हो। तो फाइनली जब मैंने थोड़े से पैसे कमाये तो मैंने इसे खरीद लिया और जब से ये आया है तब से ये मुसीबत आ गई। तब से कोई फंक्शन नहीं आया, किसी की शादी नहीं हुई, कहीं बाहर भी नहीं जा रही हूं, तो मैंने कहा चलो आपलोगों को ही दिखा देती हूं।'

4 of 5
neena gupta - फोटो : social media
आगे नीना कहती हैं, 'कम से कम आपलोग देखकर कुछ अच्छा-अच्छा तो लिख देंगे। नहीं भी लिखोगे तो कोई बात नहीं। सोशल मीडिया पर ही आपलोगों को दिखाकर खुश हो जाऊं। अब पता नहीं कब हम बाहर जायेंगे, किसी फंक्शन में जायेंगे। आजकल पूरा-पूरा दिन नाइटसूट में बीत जाता है। हमलोग घर में तैयार नहीं होते, जब बाहर जाते हैं तभी तैयार होते हैं। चिंता मत किजिए, ये वक्त भी बीत जायेगा. अच्छा समय आएगा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पति विवेक के साथ नीना गुप्ता - फोटो : Social Media
नीना के इस वीडियो को उनके फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में नीना के फैन्स उनके लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। नीना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। बता दें कि नीना गुप्ता इन दिनों अपने पति विवेक मेहरा के साथ मुक्तेश्वर में वक्त बिता रही हैं। कुछ दिन पहले नीना ने पति के साथ एक तस्वीर भी साझा की थी जिसमें वो नीना की मालिश कर रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें