फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के जन्मदिन पर भावुक हुईं सोनम कपूर, क्वारंटीन में रहकर ऐसा जाहिर किया प्यार

Wed, 25 Mar 2020 06:23 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनम कपूर और सुनीता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस के प्रकोप को कम कर करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने अगले 21 दिनों के लिए देश को लॉकडाउन कर दिया है। ऐसे में लोगों को भी सख्ती के साथ ही घर पर रहने के आदेश दिए हैं। क्वारंटीन और लॉकडाउन का आम लोगों के साथ ही बॉलीवुड सितारों पर भी असर देखने को मिल रहा है। ऐसे में सोनम कपूर पर भी इसका असर दिखा है।
विज्ञापन

2 of 5
Anil Sonam Sunita - फोटो : instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर पिछले कुछ दिनों से क्वारंटीन में हैं, जिसके चलते आज वो अपनी मां सुनीता कपूर के साथ उनका जन्मदिन भी नहीं मना सकती है। अपने इस दुख को सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर जाहिर किया है। सोनम के इस पोस्ट को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
sonam kapoor - फोटो : social media
सोनम ने मां सुनीता के साथ दो थ्रोबैक तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है कि वो खुद को खुशनसीब मानती हैं कि वो खुद को सुनीता की बेटी कहती हैं। सोनम ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'आपने जीवन भर प्यार और धैर्य के साथ मेरा मार्गदर्शन किया है।'
 

4 of 5
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अपने कैप्शन में सोनम ने आगे लिखा, 'आपका जुनून बुद्धिमत्ता और रचनात्मकता प्रेरणादायक है और मैं खुद को आपकी बेटी कहने पर खुशकिस्मत मानती हूं। मैं आज जो भी हूं, आपकी वजह से हूं और इसके लिए आपका शुक्रिया। जन्मदिन मुबारक हो मां। आपकी बहुत याद आ रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि लंदन से वापस आने के बाद से ही सोनम कपूर क्वारंटीन में हैं। हाल ही में उनका अपनी सास से बात करने का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। बात सोनम के फिल्मी करियर की करें तो आखिरी बार सोनम फिल्म 'द जोया फैक्टर' में नजर आईं थीं। फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें